303.80 से 139.20 रुपये पर आ गया यह शेयर

Updated on 26-10-2022 06:44 PM
पिछले 3 साल में 201 फीसद का रिटर्न देने वाले इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ( Indian Energy Exchange Share Price) के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। यह ऊर्जा स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई 303.80 रुपये से फिसल कर 52 हफ्ते के लो के करीब पहुंच गया है। आइए इंडियन एनर्जी एक्सचेंज की शेयर प्राइस हिस्ट्री के साथ-साथ जानें कि एक्सपर्ट क्या सलाह दे रहे हैं। खरीदें, बेंचे या होल्ड करें ?
25 अक्टूबर 2022 को इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयर की कीमत 139.20 रुपये थी। IEX के शेयर की कीमत 136.45 रुपये के पिछले बंद भाव के आधार पर 2.02% बढ़ी थी। हालांकि, यह स्टॉक अपने निवेशकों को नुकसान पहुंचा रहा है। पिछले एक महीने में Indian Energy Exchg के शेयर की कीमत में 5.37% की गिरावट दर्ज की गई। अगर पिछले 3 महीने के प्रदर्शन की बात करें तो आईईएक्स के शेयरों की कीमत में 12.18% की गिरावट हुई है और एक साल में यह  40.26% टूट चुका है। हालांकि, पिछले 3 साल में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयर की कीमत 201.84% बढ़ी है।

क्या कह रहे एक्पर्ट्स

मंगलवार को इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर 133.85 रुपये को छूकर लौटे थे। इस स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 303.80 रुपये है। इसको लेकर अधिकतर एक्सपर्ट होल्ड करने की सलाह दे रहे हैं। कुल मिलाकर 12 विश्लेषकों की औसत सिफारिश होल्ड करने की है। 12 में से एक विश्लेषक मजबूत खरीद की सिफारिश कर रहा है जबकि, 3 विश्लेषक खरीदने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, दो विश्लेषक होल्ड और तीन विश्लेषक बेचने की सलाह दे रहे हैं। जबकि, 3 एनालिस्ट स्ट्रॉन्ग सेल की सलाह दे रहे हैं।

विदेशी निवेशकों ने घटाई शेयर होल्डिंग 

इंडियन एनर्जी एक्सचग शेयर होल्डिंग की बात करें तो घरेलू संस्थागत निवेशकों की होल्डिंग 17.22  (30 सितंबर 2021) से घटकर 16.48 (30 जून 2022) हो गई है। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी भी 43.66 (30 सितंबर 2021) से घटकर अब 25.94 (30 जून 2022)  रह गई है। जबकि, अन्य निवेशक होल्डिंग 39.12 (30 सितंबर 2021) से बढ़कर 57.58 (30 जून 2022) हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.