एक हफ्ते में 30 फीसद से अधिक टूट गया यह शेयर

Updated on 27-10-2022 06:21 PM

पिछले एक हफ्ते में डेल्हीवरी लिमिटेड के शेयर करीब 31 फीसद टूट गए। एक हफ्ते पहले 555.60 रुपये पर ट्रेड करने वाला यह स्टॉक 383.40 रुपये पर आ गया है। इस स्टॉक को लेकर एक्सपर्ट्स की राय भी बंटी हुई है। एक हफ्ते में ही निवेशकों का एक लाख रुपये का निवेश घटकर 69000 हो गया है।

बता दें 24 मई को शेयर बाजार में Delhivery लिमिटेड लिस्ट हुआ था। शुरू में इसका शेयर रॉकेट की तरह भागा। इसका ऑल टाइम हाई 708 रुपये है और इसका न्यूनतम रेट 376.95 रुपये है। पिछले 3 महीनों में इस स्टॉक ने 42 फीसद से अधिक निगेटिव रिटर्न दिया है। अगर एक महीने के इसे प्रदर्शन की बात करें तो यह 34 फीसद से अधिक नुकसान पहुंचा चुका है। 

अगर इस शेयर के बारे में एकस्पर्ट्स की सलाह की बात करें तो 13 में 4 ने बेचने 3 ने होल्ड करने की सलाह दी है। इनके अलावा चार विष्लेषकों ने तुरंत खरीदारी और 2 ने खरीदारी की सलाह दी है। आईपीओ के तहत 4,000 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए थे और कंपनी के मौजूदा शेयरधारक 1,235 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लेकर आए थे। बता दें कि Delhivery एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी, भारी माल की डिलीवरी और वेयरहाउसिंग सहित रसद सेवाओं की एक पूरी चेन प्रोवइड करती है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.