70 पर्सेंट तक टूट चुका है यह शेयर

Updated on 11-10-2022 06:07 PM

पिछले एक साल में पिरामल इंटर प्राइजेज (Piramal Enterprises), वेल्स्पन इंडिया और Zensar Technologies  जैसे स्टॉक्स के भाव आधे से अधिक गिर चुके हैं। पिरामल करीब 70 फीसद तक टूट चुका है। जेनसर 55 फीसद से अधिक का गोता लगा चुका है तो वेल्स्पन 52 फिसद से कम रेट पर आ गया है। 

एक साल पहले एनएसई पर पिरामल इंटरप्राइजेज के शेयरों का भाव 2943.30 रुपये पर था, जो सोमवार तक घटकर 822.82 रुपये पर आ गया। वहीं जेनसर जहां 539 रुपये का था, वह अब घटकर 227.15 रुपये पर है। इसी तरह वेल्स्पन अब 170.70 रुपये प्रति शेयर से लुढ़क कर 78.25 रुपये पर आ गया है।

अगर इन तीनों स्टॉक की शेयर प्राइस हिस्ट्री की बात करें तो पिरामल पिछले 5 साल में 70.34 फीसद का नुकसान करा चुका है। तीन महीने में यह 51.87 फीसद टूट चुका है। इसका 52 हफ्ते का हाई  2943.30 रुपये और लो 817 रुपये है। एक्सपर्ट इसमें अब स्ट्रांग खरीदारी का मौका देख रहे हैं। कुल सात में से सात एक्सपर्ट ने इस स्टॉक को तुरंत खरीदने की सलाह दी है।

वहीं, वेल्स्पन की बात करें तो यह स्टॉक पिछले 3 महीने में 11.87 फीसद और एक महीने में 2 फीसद से अधिक रिटर्न दिया है। एक हफ्ते में यह 7.34 फीसद उछला है। इसका 52 हफ्ते का हाई 170.70 और लो 62.20 रुपये है। इसको लेकर पांच में 2 एक्सपर्ट खरीदने, 2 होल्ड रखने और एक बेचने की सलाह दे रहा है।

पिछले 5 साल में 54 फीसद तक का रिटर्न देने वाले जेनसर की हालत एक साल से खस्ता है। एक साल में यह 55.29 फीसद टूट चुका है। जबकि, पिछले 3 महीने में 15.78 फीसद गिर चुका है। अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें तो इस शेयर में थोड़ी उछाल देखने को मिली और यह 8 फीसद से अधिक चढ़ा। इसका 52 हफ्ते का हाई 581.70 रुपये और लो 63.80 रुपये है। इसको लेकर 11 में 6 एक्सपर्ट ने खरीदने 4 ने होल्ड रखने की सलाह दी है। जबकि, एक ने तुरंत बेचने की बात कही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.