दो साल में 180% रिटर्न दे चुका है यह शेयर, क्या आपने भी लगाए हैं पैसे!

Updated on 19-01-2023 07:52 PM
मुंबई: केपीआर मिल्स लिमिटेड (KPR Mill Ltd) एक टेक्सटाइल कंपनी है जो दुनियाभर के 60 देशों को एक्सपोर्ट करती है। इसके टेक्सटाइल पोर्टफोलियो में यार्न, फैबरिक और गारमेंट्स शामिल हैं। कंपनी ने अपनी मेहनत, सुपीरियर क्वालिटी और डिलीवरी एक्सीलेंस के दम पर दुनियाभर में अपनी जगह बनाई है। कंपनी का बिजनस यार्न, फैबरिक, गारमेंट्स और वाइट क्रिस्टल शुगर तक फैला है। कंपनी का बिजनस काफी हद तक ऑटोमैटेड है। कंपनी अत्याधुनिक टेक्नोलीजी इक्विपमेंट और टूल्स का इस्तेमाल करती है। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में 180 फीसदी उछाल आई है। 15 जनवरी 2021 को यह 186.04 रुपये का था और 17 जनवरी, 2023 को इसकी कीमत 521.65 रुपये पहुंच गई। पिछले दो साल में इस शेयर ने शानदार रिटर्न दिया है जबकि इस दौरान एसएंडपी बीएसई 500 इंडेक्स (S&P BSE 500 index) ने करीब 29% रिटर्न दिया है।
कंसोलिडेटेड बेसिस पर कंपनी का नेट रेवेन्यू इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 1.82 फीसदी बढ़कर 1,173 करोड़ रुपये पहुंच गए। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 16 फीसदी घटकर 203 करोड़ रुपये रहा। अभी कंपनी का शेयर 20.70 गुना टीटीएम पीई के साथ ट्रेड कर रहा है जबकि इंडस्ट्री का पीई 29.70 गुना है। कंपनी का आरओई 30 फीसदी और आरओसीई 31 फीसदी है। यह कंपनी ग्रुप ए स्टॉक्स का हिस्सा है और इसका मार्केट कैप 17,801.67 करोड़ रुपये है। आज यह शेयर 1517.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 520.70 रुपये के उच्चतम और 516.10 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। बीएसई पर इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 749.60 रुपये और न्यूनतम स्तर 479.55 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.