एक साल में 124% उछल चुका है यह शेयर, जानिए क्या करती है कंपनी

Updated on 21-03-2023 08:40 PM
मुंबई: रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड (Rama Steel Tubes Limited) के शेयरों में पिछले एक साल में 124 फीसदी तेजी आई है। पिछले साल 22 मार्च को इसकी कीमत 13.26 रुपये थी जो 17 मार्च, 2023 को 29.83 रुपये पहुंच गई। यह कंपनी एएंडपी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स (S&P BSE SmallCap Index) का हिस्सा है। इस शेयर ने पिछले एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इस कंपनी के शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज आपके निवेश की कीमत 2.2 लाख रुपये होती। फाइनेंशियल ईयर 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट रेवेन्यू 89.34% बढ़कर 350.25 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट भी 16.20 फीसदी बढ़कर 6.40 करोड़ रुपये रहा। कंपनी अभी 57.45 गुना टीटीएम पीई के साथ ट्रेडिंग कर रही है जबकि इंडस्ट्री का पीई 12.95 गुना है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी का ROCE 20 फीसदी और ROE 24% रहा।

यह कंपनी ग्रुप ए स्टॉक्स का हिस्सा है जिसका मार्केट कैप 1397.93 करोड़ रुपये है। आज यह स्टॉक 30.03 रुपये पर खुला। सुबह के कारोबार में यह 30.48 रुपये के उच्चतम और 29.61 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। बीएसई पर इस स्टॉक का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 46.10 रुपये और न्यूनतम स्तर 12.24 रुपये है। रामा स्टील ट्यूब्स देश में स्टील पाइप्स एंड ट्यूब्स, रिजिड पीवीसी एंड जीआई पाइप्स और स्क्वायर सेक्शन प्रॉडक्ट्स बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है। भारत का स्टील ट्यूब्स और पाइप्स के बाजार में इस कंपनी का चार दशक से अधिक अनुभव है। इस कंपनी ने पूरी दुनिया में खुद को स्ट्रॉन्ग ब्रांड के रूप में स्थापित किया है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
     20 June 2026
    नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
     19 June 2026
     पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
    Advt.