मार्केट खुलते ही इस शेयर ने लगाई छलांग, कम कीमत पर खरीदने का शानदार मौका

Updated on 15-12-2022 07:48 PM
 खराब वैश्विक संकेतों के कारण ब्रॉडर मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से कुछ शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कई टॉप-क्वालिटी स्टॉक्स में मजबूत बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। इस बीच रियल्टी स्टॉक्स में फ्रेश बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है और यह सेक्टर मार्केट को सपोर्ट करने वाले टॉप परफॉर्मर्स में शामिल है। गुरुवार के शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में हेमीस्फीयर प्रॉपर्टीज (Hemisphere Properties) के शेयरों में करीब पांच फीसदी की तेजी आई। कीमत में तेजी के साथ-साथ इसका वॉल्यूम भी एवरेज से अधिक रहा। टेक्निकली इस स्टॉक ने लोअर लेवल पर अपने कंसोलिडेशन पैटर्न से स्ट्रॉन्ग प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट दिया है।
इस शेयर में अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 45 फीसदी गिरावट आई थी लेकिन अब इसने बेस बनाया है और इसमें लोअर लेवल से भारी उछाल आई है। यह अपने सभी मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है और यह अपने पिछले स्विंग हाई से ऊपर ट्रेड कर रहा है। बुलिश टेक्निकल पैरामीटर्स भी पॉजिटिव प्राइस पैटर्न को सपोर्ट कर रहे हैं। इसका 14 दिन की अवधि का RSI (70.34) सुपर बुलिश जोन में है और यह इस स्टॉक में मजबूत स्ट्रेंथ का इशारा कर रहा है।इसका ADX भी 35 से ऊपर है और स्ट्रॉन्ग ट्रेंड स्ट्रेंथ दिखा रहा है। इसका OBV पीक पर है और वॉल्यूम के हिसाब से मजबूत स्ट्रेंथ दिखा रहा है। कुल मिलाकर यह स्टॉक टेक्निकली स्ट्रॉन्ग है और बेहतर ब्रेकआउट के बाद इसमें तेजी बनी रहने की उम्मीद है। लोअर लेवल पर इसमें इंस्टीट्यूशनल बाइंग दिख रही है। इसे देखते हुए इसका वैल्यूएशन काफी आकर्षक है। ट्रेडर्स आने वाले सेशंस में इस स्टॉक पर करीबी नजर रख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.