लॉजिस्टिक सेक्टर के इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल, दो साल मे दिया 150 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

Updated on 23-02-2023 07:18 PM
मुंबई: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच लॉजिस्टिक सेक्टर की एक कंपनी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है। यह शेयर ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का है। ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के शेयर 16 फरवरी 2021 को 130.4 रुपये के स्तर पर थे। यह शेयर बढ़कर 20 फरवरी 2023 को 363.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। इस तरह से देखें तो पिछले दो साल की होल्डिंग अवधि में इस शेयर में 178% से ज्यादा का इजाफा हुआ है। कंपनी S&P BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। पिछले दो वर्षों में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर किसी ने दो साल पहले इस कंपनी के शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे 2.79 लाख रुपये मिलते।

Q3FY23 में कंपनी का शुद्ध राजस्व 26.80% और YoY घटकर 4099 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी मौजूदा समय में 27.70x के इंडस्ट्री पीई के मुकाबले 10.17x के टीटीएम पीई पर कारोबार कर रही है। कंपनी ने FY22 में 28.4% और 32.4% का ROCE और ROE हासिल किया है। आज यानी गुरुवार की बात करें तो स्टॉक 371.95 रुपये के हाई और 355 रुपये के लो लेवल के साथ 371.95 रुपये पर खुला था। बीएसई पर स्टॉक का 52 सप्ताह का हाई और लो लेवल क्रमशः 495.85 रुपये और 249.50 रुपये है।
बता दें कि ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट ऑपरेशंस, अंतर्देशीय कंटेनर डिपो, कंटेनर फ्रेट स्टेशन ऑपरेशंस, कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस और प्रोजेक्ट और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस में विशेष लॉजिस्टिक्स फैसिलिटी उपलब्ध कराती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.