बाजार खुलते ही तूफानी तेजी से भाग रहा ये शेयर, 6 महीने में दिया 115 फीसदी से ज्यादा का बंपर रिटर्न

Updated on 09-11-2023 02:32 PM
मुंबई: शेयर बाजार में तेजी के बीच आज कई स्टॉक्स में उछाल देखा जा रहा है। ऐसा ही एक शेयर वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड का है। इस शेयर में आज सुबह से बंपर तेजी देखी जा रही है। बाजार खुलने के साथ ही वेलस्पन कॉर्प के शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछल चुके हैं।गुरुवार की सुबह वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड के शेयर 7.31% से अधिक उछल चुके हैं। स्टॉक बीएसई पर 495.65 रुपये के 52-सप्ताह के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा, शेयर की मात्रा में 4.98 गुना से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 12,828.22 करोड़ रुपये है।

वित्तीय प्रदर्शन के संदर्भ में, वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने पिछले वर्ष की तुलना में Q2FY24 और H1FY24 में शानदार परिणाम दिखाए हैं। EBITDA 501 करोड़ रुपये है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10 गुना से अधिक की उछाल दिखा रहा है।

कंपनी के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है। इसमें निवेश करने वालों को बंपर रिटर्न मिला है। शेयर में निवेश करने वालों को बीते 6 महीनों में 115 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है। बता दें कि वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) तेजी से विस्तार करने वाली भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी वेलस्पन समूह की अग्रणी कंपनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.