टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को मिल चुकी है वॉर्निंग! कोच ने कहा- फॉर्म में लौट आओ, पीछे लाइन लगी पड़ी है
Updated on
20-06-2026 01:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की शुरुआत मानी जा रही है। यहां से हर एक मैच के साथ टीम के खिलाड़ियों पर पैनी नजर रहेगी और उसी के प्रदर्शन के आधार पर उनकी टीम में जगह पक्की रहने या ना रहने को लेकर फैसला किया जाएगा। मौजूदा समय में कुलदीप यादव की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। जिसके बाद अब उनको लेकर भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने एक बड़ा बयान दिया है।
कुलदीप को लेकर कोच का बड़ा बयान
स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का फॉर्म अस्थायी तौर पर खराब रहने से चिंतित नहीं हैं लेकिन उन्हें कहा कि कलाई के इस स्पिनर को जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए अपनी लय हासिल करनी होगी। कुलदीप ने जनवरी 2025 के बाद से 15 वनडे में 22 विकेट लिए हैं। इसी दौरान टी20 क्रिकेट में 14 मैचों में भी उन्होंने 22 विकेट चटकाये हैं। आईपीएल 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 ही विकेट ले सके।
दूसरे मैच में भी नहीं मिला था विकेट
आईपीएल में खराब प्रदर्शन के कारण वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में जगह नहीं बना सके। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टेन डोइशे ने कहा, ‘उसने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की। उसने पिछले कुछ समय से लगातार नहीं खेला है और टेस्ट में भी नहीं। उसे लेकर कोई चिंता नहीं है।’ धर्मशाला में पहले मैच से बाहर रहने के बाद वह लखनऊ में दूसरे मैच में विकेट नहीं ले सके थे।
स्पिनर्स को कुछ नया करने की जरूरत
टेन डोइशे ने कहा, ‘हमें हमेशा रहस्यमय स्पिनर टीम में रखना पसंद है। लेकिन जिस तरह से खेल बदल रहा है और बल्लेबाज स्पिनरों को बखूबी खेल रहे हैं अब स्पिनरों को समय समय पर कुछ नया करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘कुलदीप और बाकी स्पिनरों को भी। स्पिन कोच साइराज बहुतुले को उन पर काम करना होगा। यह सभी के लिये है कि टीम में अपनी जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा काफी है। टीम हमेशा खास भूमिका और संतुलन को ध्यान में रखकर चुनी जाती है।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे कुलदीप की प्रतिभा पर संदेह नहीं है लेकिन कई खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए कतार में है। हमें उसे लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना होगा।’
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…