इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल का रहेगा जलवा, रिकॉर्ड 30 कंपनियां दिखाएंगी अपने मॉडल्स

Updated on 19-12-2022 06:08 PM

भारत में तीन साल बाद आखिरकार 15वां ऑटो एक्सपो 13 से 18 जनवरी 2023 को आयोजित होगा। नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले इस मोटर शो में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली कंपनियों का बोलबाला रहेगा। इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली 30 कंपनियां इसमें शामिल होंगी।

मारुति सुजुकी और हुंडई सहित कई बड़ी कंपनियां होंगी शामिल
एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर्स, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, एमजी मोटर इंडिया, टोयोटा, BYD इंडिया और बड़ी संख्या में स्टार्ट-अप्स भी अपने अपकमिंग मॉडल्स को शोकेस करते दिखेंगे। अशोक लीलेंड, आईशर, जेबीएम, इसूजू जैसी कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। इसके अलावा लिथियम-आयन बैटरी, चार्जर और अन्य ईवी कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर के साथ टायर कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट शो करेंगे।

ये ईवी कंपनियां दिखाएंगी अपने मॉडल्स
ओकिनावा आटोटेक, ग्रीव्स कॉटन, हीरो ईको टेक, टॉर्क मोटर्स, वार्ड विजार्ड इनोवेशन और मैटर मोटर वर्क्स, देवोट मोटर्स, स्लेजहैमर वर्क्स, मोटोवोल्ट मोबिलिटी, फुजियामा पावर इन्फ्रा, अल्ट्रा वॉयलेट ऑटोमोटिव, LML इमोशंस, क्वांटम एनर्जी और ब्लाइव उन 30 ईवी कंपनियों में शामिल हैं जो ऑटो एक्सपो 2023 में शामिल होंगी। इसके अलावा तीन ईवी कमर्शियल व्हीकल प्लेयर्स-ओमेगा सेकी, हेक्साल मोटर्स, जुपिटर इलेक्ट्रिक भी भाग लेंगे।

ये कंपनियां नहीं होंगी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवैगन, रेनो और निसान जैसी कंपनियां शामिल नहीं होंगी। इसके अलावा लग्जरी ब्रांड्स बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और ऑडी भी इस ऑटो एक्सपो से दूर रहेंगे। वहीं होंडा कार्स, जीप, सिट्रोएन, वॉल्वो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा टू-व्हील्स, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर, रॉयल एनफील्ड और केटीएम जैसी बड़ी कंपनियों की भादीगारी पर संशय है।

फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल्स की नई सीरीज दिखेगी
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डायरेक्टर राजेश मेनन ने बताया कि इस ऑटो एक्सपो में फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) व्हीकल्स की नई सीरीज पेश की जाएगी। इस तरह की गाड़ियां प्योर गैसोलीन और इथेनॉल-बलेंडेड पेट्रोल दोनों पर चल सकते हैं। मेनन ने कहा कि हमारे पास इथेनॉल की पूरी वैल्यू चेन है। इसमें शुगर इंडस्ट्री और एक्सपो में प्रोडक्ट लाइन-अप दिखाने वाली ऑइल मार्केटिंग कंपनियां शामिल हैं।

अल्टरनेट फ्यूल-बेस्ड मोबिलिटी पर फोकस
मेनन ने बताया कि ऑटो एक्सपो का यह एडिशन लोगों को मोबिलिटी के भविष्य के साथ-साथ इस सेक्टर के लिए डेवलप की जा रही नई तकनीकों को समझने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इस मोटर शो में ग्रीन मोबिलिटी में खास तौर पर इलेक्ट्रिफाइड टेक्नोलॉजी और अल्टरनेट फ्यूल-बेस्ड मोबिलिटी पर फोकस किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.