इस बार ब्‍लैंक चेक नहीं... दम तोड़ते पाकिस्‍तान को बार-बार IMF क्‍यों देता है 'ऑक्‍सीजन'? पैटर्न पर भारत की नजर

Updated on 28-05-2025 01:58 PM
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलू डराने वाले हैं। कर्ज, अक्षमता और खतरनाक निर्भरता उसके पांव बन गए हैं। यह बार-बार डिफॉल्‍ट के कगार पर पहुंचता है। हाल में इस्लामाबाद ने आईएमएफ के एक्‍सटेंडेड फंड फैसिलिटी (ईएफएफ) के तहत 1 अरब डॉलर का नया कर्ज हासिल किया है। यह 7 अरब डॉलर के व्यापक पैकेज का हिस्सा है। 1950 में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में शामिल होने के बाद से देश ने कम से कम 25 कर्ज कार्यक्रमों में प्रवेश किया है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की कहानी एक ऐसे देश की है जो उधार के पैसे और उधार के समय पर चलता है। आखिर में दोनों खत्म हो जाते हैं। भारत ने पाकिस्तान के इस पैटर्न पर कड़ी नजर रखी है। 'ऑक्‍सीजन' के तौर पर बार-बार मिलने वाले बेलआउट पर उसने सवाल उठाए हैं। आईएमएफ इस बार खाली चेक नहीं लिख रहा है। उसने पाकिस्तान के लिए अब तक की सबसे कड़ी शर्तें रखी हैं।

पाकिस्तान का आर्थिक संकट कोई दुर्घटना नहीं है। स्वतंत्रता के बाद का वादा जल्द ही पुराने कुप्रबंधन में बदल गया। सेना पर बेहिसाब खर्च, खराब योजना और आयात-केंद्रित विकास मॉडल के जहरीले मिक्‍सचर ने इसके राजकोषीय मूल को खोखला और संस्थानों को कमजोर कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.