इस बार और बेरहमी से अंग्रेजों को कुचलेंगे... सचिन तेंदुलकर ने ऐसा क्या लिखा कि सौरव गांगुली ने कर दी 2002 वाली भविष्यवाणी

Updated on 21-06-2025 03:20 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के बिना इंग्लैंड दौरे पर आई युवा भारतीय टीम को कम आंका जा रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि मुश्किल इंग्लिश कंडीशंस में इंग्लैंड टीम के सामने भारतीय टीम संघर्ष करती नजर आएगी। लेकिन लीड्स टेस्ट के पहले दिन हमको कुछ और ही कहानी देखने को मिली। भारतीय टीम ने सभी की बोलती बंद कर दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने बता दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं।

खेल के पहले दिन 85 ओवर हुए, जिसमें भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 359 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने गजब की पारी खेली और दिन के अंत तक 127 रन खेलकर नाबाद रहे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी सेंचुरी लगाई और 101 रन की गजब इनिंग्स खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत भी 67 रन बनाकर नॉट आउट रहे। ओवरऑल पूरी भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। यह देख क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर भी गदगद हो उठे। उन्होंने एक्स पर टीम इंडिया की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को लेकर क्या कहा?

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए एक मजबूत नींव रखी, जिससे टीम का दिन अच्छा रहा। यशस्वी और शुभमन गिल को उनके शानदार शतकों के लिए बहुत-बहुत बधाई। ऋषभ पंत का योगदान भी टीम के लिए उतना ही महत्वपूर्ण था। आज भारत की बल्लेबाजी देखकर मुझे 2002 के हेडिंग्ले टेस्ट की याद आ गई, जब राहुल, सौरव गांगुली और मैंने पहली पारी में शतक बनाए थे और हम वह टेस्ट जीत गए थे। आज, यशस्वी और शुभमन ने अपना काम कर दिया है। इस बार तीसरा शतक कौन बनाएगा?'

2002 में भारत ने इंग्लैंड की धज्जियां उड़ा दी थी

2002 में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लीड्स में खेला गया था। इस टेस्ट में भारतीय टीम ने बेरहमी से इंग्लैंड को पीटा था। भारत ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 628 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 273 रन पर ऑल आउट कर फॉलो ऑन खिलाया था। फिर दूसरी पारी में भी इंग्लैंड को 309 रन पर ऑल आउट कर पारी और 46 रन से मैच को जीत लिया था। राहुल द्रविड़ ने इस मैच में 148, सचिन तेंदुलकर ने 193 तो सौरव गांगुली ने 128 रन बनाए थे। पहली पारी में तीनों बल्लेबाजों ने शतक ठोका था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले सावन बरवाल का कहना है कि अगर वह पदक नहीं जीत पाते तो उनका एथलेटिक्स में आना समय की…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत की अनाहत सिंह ने स्कॉश के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही 18 साल की इस खिलाड़ी ने कम से कम…
 26 September 2026
जापान के नागोया किंजो फुटो एरिना में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 की स्क्वैश प्रतियोगिता के मेंस सिंगल सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…
 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
Advt.