इस हफ्ते आईपीओ कराएंगे जमकर कमाई, 3 की लॉन्चिंग और 1 की होगी लिस्टिंग, यहां जानिए डिटेल

Updated on 16-10-2023 02:52 PM
नई दिल्ली : पिछले कुछ हफ्तों से आईपीओ मार्केट में काफी चहल-पहल है। एसएमई और मेन बोर्ड दोनों आईपीओ में निवेशकों का अच्छा रिस्पांस देखा जा रहा है। इश्यू भी निवेशकों को कमाई करा के दे रहे हैं। अब इस हफ्ते तीन नए आईपीओ (IPOs This Week) बाजार में आ रहे हैं। साथ ही एक शेयर की लिस्टिंग होने वाली है। इसके अलावा मौजूदा इश्यूज की बात करें, तो अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एसएमई आईपीओ सोमवार, 16 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। अरविंद एंड कंपनी शिपिंग आईपीओ दूसरे दिन तक 41.33 गुना सब्सक्राइब हआ था। chittorgarh.com के आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ को खुदरा निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। आइए इस हफ्ते के आईपीओ पर नजर डालते हैं।

IRM एनर्जी आईपीओ

यह मेनबोर्ड आईपीओ बुधवार, 18 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। साथ ही शुक्रवार, 20 अक्टूबर को बंद होगा। आईआरएम एनर्जी आईपीओ (IRM Energy IPO) 545.40 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसमें 1.08 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। आईपीओ का प्राइस बैंड 480 रुपये से 505 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। यह इश्यू स्टॉक एक्सचेंज बीएसई, एनएसई पर मंगलवार, 31 अक्टूबर, 2023 को लिस्ट हो सकता है।


वुमनकार्ट आईपीओ

वुमनकार्ट आईपीओ (WomanCart IPO) एक एसएमई आईपीओ है। यह 16 अक्टूबर, 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 अक्टूबर, 2023 को बंद होगा। वुमनकार्ट आईपीओ 9.56 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। यह 11.12 लाख शेयरों का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। वुमनकार्ट आईपीओ में शेयर प्राइस 86 रुपये है। कंपनी का शेयर एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा। यह सूचकांकों पर शुक्रवार, 27 अक्टूबर को लिस्ट हो सकता है।

राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स आईपीओ

यह एक एसएमई आईपीओ है। राजगोर कैस्टर का आईपीओ (Rajgor Castor Derivatives IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 17 अक्टूबर को खुलेगा। इस आईपीओ से कंपनी 47.81 करोड़ रुपये जुटाएगी। आईपीओ में 44.48 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किये जाएंगे। साथ ही 3.33 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रखे जाएंगे।

इस आईपीओ में होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते कमिटेड कार्गो केयर के आईपीओ (Committed Cargo Care) में शेयर की लिस्टिंग होगी। इस एसएमई आईपीओ के शेयर बुधवार, 18 अक्टूबर को एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे। शेयर मंगलवार, 17 अक्टूबर को डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे। वहीं, जिन्हें शेयर अलॉट नहीं हुआ, उन्हें सोमवार, 16 अक्टूबर से पैसा वापस मिलना शुरू होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.