ये आगे बढ़ेगा... ध्रुव जुरेल का धोनी जैसा स्टंपिंग, कुलदीप को पहले ही बता दिया विकेट मिलेगा

Updated on 07-03-2024 01:25 PM
धर्मशाला: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट की जंग शुरू हो चुकी है। मैच में टॉस का सिक्का मेहमान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की तरफ गिरा, जिसके बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड के लिए ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्राउली ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। इस बीच बेन डकेट 27 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर कैच आउट हो गए। डकेट के आउट होने बाद तीसरे नंबर पर ओली पोप बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे।

ओली पोप के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने दोनों तरफ से कुलदीप और अश्विन को अटैक पर लगा दिया। ऐसे में विकेट के पीछे खड़े ध्रुव जुरेल ओली पोप को भांप गए कि वह आगे निकल कर शॉट मारने का प्रयास करेगा। खास तौर से कुलदीप के खिलाफ ओली पोप खूब ललचा रहे थे। इस दौरान ध्रुव ने कुलदीप को बोला कि वह पोप आगे निकलकर खेलेगा। कुलदीप ने भी ध्रुव की बात मानी और ऐसा ही हुआ। कुलदीप की फ्लाइटेड गेंद पर पोप आगे निकलकर खेले और पूरी तरह से मिस कर गए। ऐसे में ध्रुव बिल्कुल भी गलती नहीं की स्टंप उड़ाते हुए टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिला दी।
11 रन बनाकर आउट हुए ओली पोप

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.