इस साल की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म जिसमें दो-दो सुपरस्टार, फिल्म को हुआ 250 करोड़ का नुकसान, डायरेक्टर पर केस
Updated on
30-12-2024 03:02 PM
साल 2024 को खत्म होने में अब महज कुछ घंटे और बचे हैं। इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' ने खूब बाजी मारी है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों की बात करें भारत की फिल्मों ने कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड 9708 करोड़ से अधिक की कमाई की है। वहीं हिन्दी नेट कलेक्शन की बात करें तो इस साल कुल कमाई 3898 करोड़ से अधिक की हुई। यहां हम बात करने जा रहे हैं इस साल की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म की, जिसमे दो सुपरस्टार थे, लेकिन फिल्म को सबसे भारी धक्का लगा।
हालांकि, हालिया रिलीज वरुण धवन की 'बेबी जॉन' की हालत इन दिनों सिनेमाघरों में काफी खस्ता है। फिल्म की कमाई अपने लागत से काफी कम जा रही है। इसके बाजवूद ये इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म नहीं है। आइए जानते हैं इस साल की सबसे बड़ी डिजास्टार कौन सी फिल्म है।
फिल्म 350 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी थी
ये फिल्म 350 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म ने देश भर में केवल 65.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 110.50 करोड़ रुपये की कमाई की। आखिरकार फिल्म को 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां'
ये फिल्म अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' थी जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन विलन की भूमिका में थे। मानुषी छिल्लर और अलाया एफ लीड रोल में नजर आई थीं और सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट रोल में नज़र आईं।
निर्देशक अली अब्बास जफर के खिलाफ केस
बता दें कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने निर्देशक अली अब्बास जफर और दो अन्य के खिलाफ 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। अली अब्बास जफर, हिमांशु मेहरा और एकेश रणदीव पर IPC की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 471 (धोखाधड़ी), 500 (मानहानि) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज की गई।ओटीटी पर भी मिली आलोचना
इतना ही नहीं, इस फिल्म को घरों में बैठकर फ्री देखने वालों ने भी खूब भला-बुरा कहा। ईद के मौके पर रिलीज होने के बाद, अली अब्बास जफर निर्देशित ये फिल्म जब 6 जून से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई तो इसके बाद भी फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
कई फिल्में अपनी लागत वसूल पाने में नाकाम रहीं
वहीं, इस साल कई फिल्में अपनी लागत वसूल पाने में नाकाम रही हैं। वरुण धवन की बेबी जॉन 180 करोड़ रुपये में बनी, लेकिन इसे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये पार करने के लिए भी संघर्ष कर रही है। वहीं अजय देवगन की 'मैदान' ने अपने 250 करोड़ रुपये के विशाल बजट के मुकाबले में दुनिया भर में सिर्फ 70 करोड़ रुपये कमाए।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…