रोहित शर्मा पर असल तूफान 20 दिसंबर को आएगा, होने वाला है आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा गेम

Updated on 18-12-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी (VHT 2023) को एक नया चैंपियन मिल चुका है। 16 दिसंबर यानी बीते शनिवार को फाइनल में हरियाणा ने राजस्थान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हरियाणा का चैंपियन बनना बताता है कि सपने देखना चाहिए क्योंकि वो पूरे भी होते हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन से ठीक पहले विजय हजारे वनडे ट्रॉफी का खत्म होना हमारे घरेलू भारतीय खिलाड़ियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। फ्रैंचाइजियों ने तो अपने-अपने प्लेयर्स भी पसंद कर लिए होंगे कि वो किन पर दांव लगाएंगी। चलिए एक नजर डालते हैं विजय हजारे ट्रॉफी की चैंपियन टीम हरियाणा के उन तीन सितारों पर जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में अच्छे पैसे मिल सकते हैं।

अंशुल कम्बोज

कहा जाता है कि बल्लेबाज मैच जिताते हैं और बॉलर्स टूर्नामेंट। आईपीएल में कई टीमें राइट बैलेंस के लिए अच्छे गेंदबाजों को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। इस लिस्ट में कई दावेदार हैं, अंशुल कम्बोज भी उन्हीं में से एक हैं। सिर्फ 23 वर्षीय कम्बोज ने विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। हरियाणा के लिए 10 मैच में 17 विकेट झटके। इकॉनमी भी सिर्फ 3.58 ही थी।

अंकित कुमार

अनकैप्ड बॉलर्स की तरह कुछ अनकैप्ड बल्लेबाज भी इस बार डिमांड में होंगे। खासतौर पर टॉप ऑर्डर बैट्समैन। अंकित कुमार के ऊपर आईपीएल ऑक्शन 2024 में पैसों की बरसात हो सकती है। विजय हजारे टूर्नामेंट में हरियाणा की ओर से अंकित कुमार ने 10 मैच में 50.33 की औसत से 453 रन बनाए। चैंपियन हरियाणा के लिए अंकित टॉप स्कोरर रहे। राजस्थान के खिलाफ फाइनल में 88 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। रुतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन की तरह अंकित कुमार भी घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को आईपीएल में कन्वर्ट कर सकते हैं।

सुमित कुमार

संभवतः एक ऐसा खिलाड़ी जो अधिकांश आईपीएल फ्रैंचाइजी के रडार पर हो सकता है, सुमित कुमार ने साबित कर दिया कि देश में कई सीम बॉलिंग ऑलराउंडर्स मौजूद हैं, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें ग्रूम करने की। हरियाणा के ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट में सिर्फ 4.15 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए। गेंद के अलावा सुमित ने बल्ले से 155.08 की स्ट्राइक रेट से महत्वपूर्ण 183 रन बनाए। विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सुमित कुमार आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.