दिल्‍ली से सस्‍ती शराब खरीदकर नोएडा में घुसने वाले सावधान हो जाएं! UP बॉर्डर पर चल रही सख्‍त चेकिंग

Updated on 19-10-2023 01:02 PM
नोएडा: उत्‍तर प्रदेश की तुलना में दिल्‍ली में शराब कहीं ज्‍यादा सस्‍ती है। यही वजह से दिल्‍ली से सस्‍ती दरों पर शराब खरीदकर कारोबारी नोएडा के रास्‍ते यूपी में धड़ल्‍ले से ले आते हैं और यहां महंगे दाम पर बेचते हैं। अब उनका यह गोरखधंधा बंद होने वाला है। नोएडा पुलिस ने दिल्‍ली और यूपी के बॉर्डर पर सख्‍त पहरा लगा दिया है। साथ ही, दिल्‍ली से शराब खरीद कर नोएडा में लाने पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। इसके लिए नोएडा की पुलिस कमिश्‍नर लक्ष्‍मी सिंह और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है।

यूपी के आबकारी आयुक्‍त के आदेश के बाद शुरू हुए इस अभियान के तहत दिल्‍ली से शराब खरीदकर नोएडा और यूपी के अन्‍य जिलों में ले जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। आबकारी निरीक्षक ने अशोक नगर, कोंडली, झुंडपुरा, सेक्‍टर 14ए, सदरपुर समेत कई जगहों पर दिल्‍ली से आने वाले संदिग्‍ध वाहनों की चेकिंग की। आबकारी निरीक्षक ने शहबेरी, रोजा जलालपुर स्थित दुकानों और कैंटीन की गहनता से चेकिंग की गई। सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित करने के साथ गोपनीय टेस्‍ट परचेज भी कराया गया।

सिकंदराबाद टोल प्‍लाजा पर सर्च ऑपरेशन


इसी तरह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7 की टीम और मेरठ प्रवर्तन टीम की तरफ से सिकंदराबाद टोल प्‍लाजा पर वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही फुटकर दुकानों और मॉडल शॉप का निरीक्षण भी किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत किया गया है। आगे भी एसएसपी और डीएम के निर्देशन में सर्च अभियान चलता रहेगा। अभियान के दौरान दिल्‍ली से नोएडा शराब लेकर आने वाले पर शिकंजा कसा गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.