वो चार कारण क्यों नंबर 5 पर इतने खूंखार हैं केएल राहुल, कैफ ने ढूंढ निकाला सक्सेस फॉर्मूला

Updated on 09-10-2023 04:18 PM
चेन्नई: चंद दिन पहले तक जिस प्लेयर को कोसा जा रहा था। टीम में जगह पर सवाल उठाए जा रहे थे। पनौती कहा जा रहा था तो उसने अपने बल्ले से जवाब दे डाला है। वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 97 रन खेलकर टीम को हार के मुंह से निकाला और जीत दिला दी। जी हां! हम केएल राहुल की बात कर रहे हैं। विराट कोहली के साथ मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए 165 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप की। संयम दिखाया और छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। अब पूरा सोशल मीडिया प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए केएल राहुल की तारीफों में कसीदे जड़ रहा है। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने नंबर 5 पर उनकी सफलता को डिकोड करने की कोशिश की है।

केएल राहुल की कामयाबी का नुस्खा
भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे खेलने वाले मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर लिखा, 'नंबर-5 पर केएल की सफलता का नुस्खा: सबसे पहले अच्छी गेंदों का सम्मान, साझेदारी बनाना, आक्रमण के लिए सही गेंदबाज चुनना और अंत में सबसे उपयुक्त शॉट खेलें। केएल, फिनिशर।

नंबर 5 पर शानदार रिकॉर्ड
वनडे इंटरनेशनल में केएल राहुल ने वैसे तो सभी पोजिशन में बल्लेबाजी की है, लेकिन नंबर -5 पर उनके आंकड़े अद्भुत हैं। इस पोजिशन पर उन्होंने 21 पारियों में 904 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 56.50 है, जो उनके करियर के एवरेज 49.75 से काफी बेहतर हैं। केएल राहुल ने इस दौरान आठ अर्धशतक और एक शतक बनाया है। यानी वह मिडिल ऑर्डर की जान हैं।

40 साल बाद घटी अनहोनी
भारत ने विश्व कप 2023 की शुरुआत जीत से जरूर की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने शुरुआती दो ओवर में ही तीन झटके देकर टेंशन में डाल दिया था। ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आईसीसी के किसी इवेंट में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब भारत के दोनों ओपनर्स अपना खाता खोलने में नाकाम रहे, इससे पहले 1983 वर्ल्ड कप में जिंबाब्वे के खिलाफ ऐसा हुआ था। जबकि वनडे इंटरनेशनल में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी वनडे इंटरनेशनल में भारत के टॉप-फोर बल्लेबाजों में से तीन अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। टेस्ट में टीम इंडिया के साथ ऐसा दो बार हो चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.