राजस्थान के लिए आखिरी के वो 6 गेंद, रोमांच की सारी हदों को कर दिया पार, CSK ने टेक दिए घुटने

Updated on 31-03-2025 01:34 PM
गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स 6 रन से हरा दिया। इस जीत के कारण राजस्थान की टीम हार की हैट्रिक से बच गई। राजस्थान को उसके पहले दो मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भी राजस्थान की हालत लगभग खराब ही थी, लेकिन आखिरी ओवर के रोमांच में राजस्थान ने बाजी को पलटते हुए मैच को अपने नाम किया। ऐसे में आइए जानते हैं मैच के आखिरी 6 गेंद में क्या-क्या हुआ था।
सीएसके की पारी के आखिरी 6 गेंद
राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा टीम के लिए आखिरी ओवर करने आए। सीएसके को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी, जबकि क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा खड़े थे।
पहली गेंद- संदीप शर्मा ने ओवर की पहली गेंद धोनी को किया। संदीप ने एक स्लोअर बाउंसर किया जो धोनी के सिर के ऊपर से निकला। इसके कारण अंपायर ने उसे वाइड करार दिया।
दूसरी गेंद-धोनी ने संदीप शर्मा की पहली लीगल गेंद पर मिड विकेट की दिशा में शॉट लगाया, लेकिन वह मिस हिट था। बाउंड्री के पास खड़े शिमरन हेटमायर ने लंबी दौड़ लगाते हुए शानदार कैच लपका और धोनी आउट हो गए। इसके साथ ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।
तीसरी गेंद-धोनी के आउट होने के बाद जेमी ओवरटन बल्लेबाजी के लिए आए। ओवरटन को संदीप ने यॉर्कर लेंथ गेंद डाली जिस पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ में शॉट खेलकर एक रन जुटाया।
चौथी गेंद- चौथी गेंद का सामना रविंद्र जडेजा ने किया। जडेजा ने भी इस गेंद पर सिर्फ 1 रन लिए।
पांचवी गेंद- पांचवी गेंद पर जेमी ओवरटन ने दमदार सिक्स लगाकर एक बार फिर से सीएसके को मैच में वापस लाने की कोशिश की। क्योंकि अब 2 गेंद में 12 रन यानी दो सिक्स की जरूरत थी।
छठी गेंद-छठी गेंद पर संदीप ने अपना पूरा कंट्रोल रखा और ओवरटन को सिर्फ 2 रन बनाने दिए।

सातवीं गेंद- ओवर की इस आखिरी गेंद पर भी ओवरटन ने 3 रन जुटाए। इस तरह सीएसके लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गई और राजस्थान ने मैच को अपने नाम कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.