जनता का पैसा लूटने वाले लोग मोदी के आने की आहट से कांप उठे : भाजपा

Updated on 04-07-2023 08:55 PM

रायपुर । विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास पर कांग्रेस की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेताओं के बौखलाहट भरे बयान बता रहे हैं कि वे बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि छत्तीसगढ़ का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ने किया इसके लिए छत्तीसगढ़ वासी अटल बिहारी वाजपेई के आभारी हैं। लेकिन लगता है कि छत्तीसगढ़ का विरोध करने वाले कांग्रेसी यह बात भूल गए हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए जो धन भेजते हैं, उसमें धांधली करते हुए प्रदेश की जनता तक उसका लाभ नहीं पहुंचने देने वालों को भय सता रहा है कि मोदी यहां आकर सारा हिसाब पूछ लेंगे वे तो क्या करेंगे। कोई जवाब इनके पास नहीं है। बीते साढ़े चार साल में मोदी ने प्रदेश की जनता के लिए लगातार उतना पैसा भेजा, जितना कांग्रेस नीत मनमोहन सरकार ने दस साल में नहीं भेजा था। मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता की बेहतरी और राज्य के विकास के लिए उदारता के साथ राशि भेजी। उन्हें छत्तीसगढ़ के विकास की चिंता है। छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं, बेटियों, आदिवासियों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों की चिंता है। वे छत्तीसगढ़ के विकास तथा छत्तीसगढ़ियों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।



नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मोदी ने छत्तीसगढ़ के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिए। हमारी मां, बहिन, बेटियों को सम्मान देने घरों में शौचालय बनवाये। अब किसी को नित्य कर्म के लिए दिन ढलने का इंतजार नहीं करना पड़ता और न ही सूरज ऊगने के पहले उठना पड़ता है। मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना प्रारंभ की। जल जीवन मिशन के पैसे देकर हर घर तक नल का स्वच्छ जल भेजने का बीड़ा उठाया। छत्तीसगढ़ में उच्च शैक्षणिक संस्थान दिए। चिकित्सा शिक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज दिए। जनता के लिए उन्होंने जो पैसे भेजे उनका लाभ जनता तक नहीं पहुंचा। केंद्र के पैसे का दुरुपयोग किया गया और तो और जनता का अनाज तक भ्रष्ट कांग्रेसी खा गए।


उन्होंने कहा कि अब नरेंद्र मोदी आ रहे हैं तो कांग्रेसियों की जान सांसत में है। उन्हें लगता है कि मोदी जनता की तरफ से हिसाब मांगेंगे कि गरीबों के पक्के मकान के लिए हमने दस हजार करोड़ रुपये भेजा था, फिर भी मकान क्यों नहीं बने? गरीबों के पक्के मकान क्यों नहीं बनवाये? जल जीवन मिशन का पैसा भेजा तो हर घर तक नल का पानी क्यों नहीं पहुंचा? गरीबों के लिए अतिरिक्त अनाज भेजा था, वह गरीब को नहीं मिला, किसको खिला दिया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस डर गई है कि उसकी करनी अब उजागर होगी। इससे परेशान होकर बौखलाहट में सारे बदहवास कांग्रेसी कुछ भी बयान दे रहे हैं। हद तो यह है कि गरीब के लिए प्रधानमंत्री आवास न बनाने वाले मुख्यमंत्री के खिलाफ पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले भी गुड़ की जलेबी मिल जाने पर गरीबों का दर्द भूलकर सवाल कर रहे हैं कि मोदी ने दिया क्या है। जबकि उन्हें अपने बॉस से पूछना चाहिए कि मोदी ने छत्तीसगढ़ को जो दिया, वह जनता को क्यों नहीं मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.