एनपीएस चुनने वालों को रिटायरमेंट पर मिल सकती है आखिरी सैलरी की 50% तक पेंशन, एक्सपर्ट ने समझाया गणित

Updated on 06-05-2023 07:47 PM
नई दिल्ली: एनपीएस (National Pension System) चुनने वालों को रिटायरमेंट पर उनकी आखिरी सैलरी के आधे तक पेंशन पाने का मौका मिल सकता है। इसे सुनिश्चित करने के लिए एक व्यक्ति को दो-तीन दशकों तक निवेश करने की जरूरत है, जिससे उसे पेंशन के रूप में अंतिम वेतन का 50 फीसदी तक मिल सके। बता दें कि एनपीएस निवेश का एक जरिया है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि रिटायरमेंट के बाद भी लोग अपना खर्च उठा सकें। इसमें इक्विटी से कम जोखिम है और पीपीएफ या फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा रिटर्न है। आप एनपीएस में आखिरी सैलरी की 50 फीसदी तक पेंशन कैसे हासिल कर सकते हैं। इसके बारे में एक्सपर्ट्स ने बताया है। पेंशन फंड रेग्‍युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉर‍िटी (PFRDA) के अध्यक्ष दीपक मोहंती ने बताया है कि वह नए पेंशन रेगुलेटर के रूप में अपनी योजना की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इसमें ग्राहकों के लिए हाई रिटर्न हासिल करने नए ऑप्शन शामिल हैं।

एकमुश्त इनकम के लिए अच्छा ऑप्शन


दीपक मोहंती के मुताबिक, सामाजिक सुरक्षा सभी के लिए होनी चाहिए। यह पेंशन के जरिए हो सकती है। उन्होंने बताया कि पेंशन साक्षरता में सुधार की जरूरत है। इसके लिए वह एचआर डिपार्टमेंट्स के साथ जुड़ रहे हैं। वह एनपीएस (National Pension Scheme) के लिए मध्यस्थ के रूप में शामिल होने को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। एनपीएस (National Pension System) एकमुश्त आय के लिए भी अच्छा है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट और वॉलेंटरी एनपीएस (National Pension System) सेगमेंट में 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया गया है। इस साल इसे बढ़ाकर 13 लाख करने की योजना बनाई जा रही है। वह इसे और सुधारने की कोशिश करेंगे।

15 वर्षों में 12 फीसदी का रिटर्न दिया


इक्विटी के लिए पेंशन योजना ने 15 वर्षों में लगभग 12% रिटर्न दिया है। सरकारी योजना ने वार्षिक आधार पर 9.4% से ज्यादा रिटर्न दिया है। लेकिन एन्युटी पर मिलने वाला रिटर्न अपेक्षाकृत कम है। दीपक मोहंती के मुताबिक इसके लिए एक पेंशन प्रोडक्ट की जरूरत है जो मासिक, त्रैमासिक या सालाना इनकम पर ज्यादा रिटर्न दे सके। बताया कि कानून में भी बदलाव की जरूरत है। वह 60 और 75 वर्षों के बीच एक सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान के लिए मौजूदा ढांचे के भीतर काम कर रहे हैं, जहां आप रिटायरमेंट फंड का 60% तक निवेश कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.