मोदी सरकार की वे योजनाएं जिससे आम आदमी को मिल रहा जबरदस्त मुनाफा

Updated on 17-09-2022 06:07 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra modi) आज 17 सितंबर 2022 को 72 साल के हो गए। बता दें कि साल 2014 की 26 मई के नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ली थी। उनकी सरकार के कार्यकाल के 8 साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता के लाभ के लिए कई बड़े फैसले लिए। आज उनके 72 वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके द्वारा शुरू किए गए कुछ प्रमुख योजनाओं (PM Modi Schemes) के बारे में बता रहे हैं, जिसका आम आदमी को जबरदस्त फायदा मिल रहा है। 

1. PM Kisan: मोदी सरकार ने साल 2018 में 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' शुरू की थी। इस योजना के तहत छोट और मध्यमवर्गीय किसान को सरकार की तरफ से हर साल तीन किश्तों में 6000 रुपए की सहायता दी जाती है। यह राशि चार-चार महीने के अंतराल दो-दो हजार करके सीधे किसान के खाते में दी जाती है। इसका लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है।

2. Sukanya Samriddhi Yojna: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरूआत 2015 में की थी। यह योजना बेटियों के लिए है। यह योजना पोस्‍ट ऑफिस के तहत चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटियों के पैरेंट्स  अपनी बेटी के नाम पर यह खाता खुलवाते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत  सालाना 7.8 फीसदी ब्‍याज मिलता है। सुकन्या समृद्धि योजना 21 साल में मैच्योर होती है।

3. Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: मोदी सरकार द्वारा साल 2016 में 'प्रधानमंत्री उज्जवला योजना' की शुरुआत की गई। इस योजना का उद्देश्यों गरीबों को फ्री में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत कम आय वाले घरों में  फ्री में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। अब तक इस योजना का लाभ करोड़ों गरीबों को मिल चुका है। 

4. PM Jan Dhan Yojna: मोदी सरकार ने 2014 में आम लोगों को बैंकिग से जुड़ने के लिए 'जन-धन योजना' की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अब तक 44 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते खोले जा चुके हैं। जन-धन खाते की सबसे बड़ा लाभ यह है कि इस खाते में पैसा जमा करने या निकालने पर कोई भी चार्ज नहीं लगता है।

 5. PM Mudra Loan Yojna: मोदी सरकार द्वारा साल 2015 में 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' (PMMY) की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत रोजगार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। बता दें कि व्यावसायिक बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सूक्ष्म वित्त संस्थान (एमएफआई) और एनबीएफसी के जरिए मुद्रा योजना के तहत लोन दिया जा रहा है। इसका लाभ देशभर के करोड़ों लोगों को मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.