गिरिराज के वो तीन दांव, जो मोदी को बिहार में दिला सकते हैं लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचंड जीत

Updated on 20-10-2023 01:54 PM
पटना: भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह अब चुनावी मोड में आ गए है। बेगूसराय आए गिरिराज सिंह ने जिस आक्रामकता का परिचय देते प्रशासन को धमका डाला वह उनकी चुनावी रणनीति का ही हिस्सा है। प्रशासन की शिथिलता से गिरिराज नाराज इस कदर थे कि उन्होंने बेगूसराय में दुर्गा पूजा के बाद अभियान चलाने का निर्णय ले लिया। क्यों हैं गिरिराज सिंह इतने नाराज? आइए जानते हैं। बेगूसराय पहुंचे सांसद गिरिराज सिंह काफी नाराज थे। उनके गुस्से की कई वजहें थीं, पर तात्कालिक वजह थी अनुसूचित जातियों एवं पिछड़ों की बच्चियों पर एक दर्जन से अधिक हमले की घटनाएं।

गिरिराज का नीतीश की पुलिस को अल्टीमेटम

नाराज गिरिराज सिंह ने कहा अगर 'हिंदुओं पर हमले नहीं रुके तो हम दुर्गा पूजा के बाद प्रशासन के खिलाफ अभियान चलाएंगे। हिंदू अपने सनातन धर्म की रक्षा करना जानते हैं। प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर तुरंत संज्ञान ले या फिर आंदोलन को झेलने के लिए तैयार रहे। बेगूसराय में मुसलमान लव जेहाद कर रहे हैं, जिसकी वजह से हिंदू सुरक्षित नहीं हैं।
इस तरह की हो रही घटना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है और इस पर अविलंब लगाम लगानी चाहिए।

तो क्या गिरिराज सिंह चुनावी मुद्दा खड़ा कर रहे हैं?

बेगूसराय आए गिरिराज सिंह ने काफी आक्रामकता के साथ जिन मुद्दों को उठाया और अभियान चलाने की बात की उससे उनके राजनीतिक सुर का पता चलता है। समझिए कैसे
  • हिंदुत्व- गिरिराज सिंह ने बेगूसराय आ कर हिंदुत्व की समा बांध गए। बगैर किसी जातीय लपेट के आवरण में पिछड़े और अतिपिछड़े की शब्दावली के बदले कहा कि हिंदू पर हो रहे हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य की सरकार और जिला प्रशासन चेत जाएं । वो ये न समझें की हिंदू कमजोर हैं। हिंदू अगर खुद पर आ जाए तो सनातन धर्म की रक्षा करना जानता है।
  • लव जेहाद- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बेगूसराय में बढ़ रहे लव जेहाद के मामलों को लेकर प्रशासन को चेताया। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ एक साजिश के तहत किया जा रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा जल्द ही संज्ञान लेगी।
  • अनुसूचित जाति और पिछड़ों के मामले- चुनावी मोड में आए गिरिराज सिंह प्रताड़ित अनुसूचित जाति और पिछड़ों के घर गए। उनकी तकलीफ जानी और उन्हें हिंदुत्व से जोड़ने की कोशिश भी की। उनके प्रताड़ना के खिलाफ प्रशासन को चेतावना के साथ अभियान चलाने की भी बात कही।

गिरिराज सिंह का अंदाज बयां भी है- प्रवीण बागी


वरिष्ट पत्रकार प्रवीण बागी कहते हैं कि उग्र हिंदुत्ववाद गिरिराज सिंह का स्वभाव हो गया है। यही इनकी राजनीतिक पूंजी भी है। इसलिए वे हर मुद्दे को हिंदुत्व के चश्मे से देखते हैं। जाहिर है चुनाव नजदीक है तो वे अपने वोटरों को आकर्षित तो करेंगे ही। वे भी जानते हैं कि उनके वोटर इस आचरण से ही गोलबंद होते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.