वो तीन बड़े रिकॉर्ड, जो आज मैच शुरू होते ही विराट कोहली के कदमों पर होंगे, सरपट भागेगी रनमशीन

Updated on 20-07-2023 02:12 PM
नई दिल्ली: आज शाम साढ़े सात बजते ही विराट कोहली अपने 500वें इंटरनेशनल मैच में उतर जाएंगे, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ पोस्ट ऑफ स्पेन में होना है। दो टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में एक-दो नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड्स भारत के इस महान बल्लेबाज का इंतजार कर रहे होंगे। दोनों देशों के बीच यह 100वां टेस्ट मैच भी होगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में किंग कोहली के निशाने पर कौन-कौन से रिकॉर्ड्स होंगे।

500 इंटरनेशनल मैच

विराट 500 इंटरनेशनल मैच तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय और कुल मिलाकर 10वें खिलाड़ी बनेंगे। वह सचिन तेंदुलकर के स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे। मास्टर-ब्लास्टर ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में रिकॉर्ड 664 मैच खेले हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी (538) और फिर मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ (509) का नाम आता है। टॉप-10 की लिस्ट में महेला जयवर्धने (652), कुमार संगाकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पोटिंग (560) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

50 की एवरेज वाले एकमात्र क्रिकेटर

कोहली जैसे ही आज त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर उतरेंगे तो वह हर फॉर्मेट में 50 का औसत रखने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन जाएंगे। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। 110 टेस्ट में विराट का औसत 48.88 है। 274 वनडे में 57.32 तो 115 टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 52.33। कोहली न सिर्फ टैलेंटेड बल्लेबाज हैं बल्कि अलग-अलग फॉर्मेट में जरूरत के हिसाब से खुद को ढालने की क्षमता के कारण भी एक उल्लेखनीय क्रिकेटर रहे हैं।

वीरू का रिकॉर्ड टूटेगा

विराट कोहली को 32 रनऔर चाहिए, टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ने के लिए। फिलहाल कोहली के नाम 110 टेस्ट में 8555 रन हैं। कोहली से ठीक ऊपर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 104 मैच में 8586 रन बनाए हैं।

100वें टेस्ट में 500वां कमाल​

कोहली दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटर में से एक है, जिन्होंने तीनों प्रारूप में 100-100 से ज्यादा मैच खेले हैं। वह पिछले साल अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के दौरान अपने 100वें टी-20 इंटरनेशनल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कीवी रॉस टेलर के बाद केवल दूसरे क्रिकेटर बने थे। कोहली का 500वां इंटरनेशनल मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वें टेस्ट के मौके पर आया है। इस दौड़ में वेस्टइंडीज 30-23 से आगे है, लेकिन भारत का हालिया फॉर्म देखते हुए लगता है कि वह बहुत जल्द आगे निकल जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.