वो दो ओवर जिसने तय कर दी मुंबई इंडियंस की हार, शतक बनाकर भी नहीं बचा पाए रोहित शर्मा

Updated on 15-04-2024 01:10 PM
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक ठोका। ओपिनिंग करने उतरे रोहित अंत तक नाबाद रहे। इसके बाद भी मुंबई की टीम मुकाबले को अपने नाम नहीं कर पाई। हैट्रिक हार के बाद लगातार दो जीत के साथ पटरी पर लौटती दिख रही मुंबई इंडियंस के लिए यह बड़ा झटका है।


इन दो ओवर में पलट गया मैच

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मथीशा पथिराना 4 विकेट लेकर जीत के हीरो रहे। बैटिंग में रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कमाल किया। लेकिन मैच का टर्निंग पॉइंट कुछ और ही था। मुंबई को आखिरी 6 ओवर में जीत के लिए 77 रन चाहिए थे। टीम के 7 विकेट बचे थे और यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता था। लेकिन चेन्नई ने लगातार दो ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और एक विकेट भी ले लिया।


शार्दुल और देशपांडे ने डाला ओवर

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 15वां ओवर शार्दुल ठाकुर ने खेला। उन्होंने लगातार वाइड लाइन पर अटैक किया। पहली तीन गेंद पर रोहित शर्मा सिर्फ एक रन बना पाए। फिर अगली तीन गेंद पर हार्दिक पंड्या भी सिर्फ एक ही रन ले पाए। अगला ओवर भी मुंबई के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तुषार देशपांडे ने डाला। इस ओवर में उन्होंने दो रन ही दिए और साथ में हार्दिक पंड्या का विकेट भी ले लिया। इन दो ओवर के बाद मुंबई को 24 गेंदों पर 72 रन चाहिए थे जो हद से ज्यादा मुश्किल होता है।


मैच में क्या-क्या हुआ?

आईपीएल 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स से 20 रन से हार गई। रोहित ने 63 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए और 61 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, लेकिन 11 चौकों और पांच छक्कों से सजी उनकी शानदार पारी पर्याप्त नहीं थी। रुतुराज गायकवाड़ (69) और शिवम दुबे (नाबाद 66) के शानदार अर्धशतकों और महेंद्र सिंह धोनी की सनसनीखेज चार गेंदों में 20 रन की पारी की मदद से चेन्नई ने 206 रन बनाए। फिर मुंबई इंडियंस को 20 ओवरों में 186 पर रोक दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.