मेरे बॉम्‍बे को जलाने वाले आजाद घूम रहे... जावेद अख्‍तर ने लाहौर में आतंकवाद पर दिखाया आईना तो पाकिस्‍तानी आगबबूला

Updated on 23-02-2023 06:57 PM
लाहौर: पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के शहर लाहौर में पिछले दिनों फैज फेस्विटल आयोजित हुआ। इस महोत्‍सव में हिस्‍सा लेने भारत से जावेद अख्‍तर भी गए थे। भारतीय शायर और लेखक जावेद अख्‍तर ने पाकिस्‍तान को आतंकवाद पर आईना दिखाया। अब यहां के लोग सच्‍चाई को समझने के बजाय अख्‍तर को ही गालियां दे रहे हैं। आम ट्विटर यूजर्स से अलग सेलिब्रिटीज भी जावेद को ही कठघरे में खड़ कर रहे हैं। उनके बयान को लेकर देशभर में जबरदस्‍त विरोध हो रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि उन्‍हें क्‍यों बुलाया गया था।
जावेद अख्‍तर के बेबाक बोल
17 से 19 फरवरी तक चले इस फेस्टिवल के दौरान जब जावेद अख्‍तर पहुंचे तो लोग भी काफी खुश हो गए। मगर उन्‍होंने यहां पर वह सच भी कह दिया जो पाकिस्‍तान को हमेशा कड़वा लगता है। जावेद अख्‍तर की एक वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस क्लिपिंग में जावेद को कहते हुए सुना जा सकता है, 'मुंबई के हमलावर आपके देश में आजाद घूम रहे हैं।'
जावेद ने जो कुछ कहा, वह इस तरह से है, 'मैं बॉम्‍बे से हूं और मैंने अपने शहर पर हमला देखा है। हमलावर न तो नॉर्वे से थे और न ही मिस्र के थे। ये हमलावर आज भी आपके देश में आजाद घूम रहे हैं। ऐसे में एक भारतीय होने के नाते अगर कोई अपने दिल में शिकायत लिए हुए है तो फिर आपको तकलीफ नहीं होनी चाहिए।'लोगों ने बजाई तालियां, सेलिब्रिटीज हुए नाराज
अख्‍तर के इस बयान में हॉल में बैठे लोगों ने तो तालियां बजाईं मगर यहां के सेलिब्रिटीज खफा हो गए। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी (PPP) की नेता शर्मिला फारूखी ने अख्‍तर की टिप्‍पणी को विवादित करार दिया। उन्‍होंने कहा कि इस बयान पर अख्‍तर को पाकिस्‍तान वापस आने के लिए कहना चाहिए।

पाकिस्‍तान के मेगास्‍टार शान शाहिद ने ट्विटर पर गुजरात का जिक्र कर डाला। शाहिद के मुताबिक इन्‍हें गुजरात के बारे में सब पता है मगर ये पाकिस्‍तान में 26/11 के मुलजिमों को तलाश रहे हैं। शान के मुताबित उनका देश उनका घर है और जब कोई उनके घर में आकर ऐसी बातें करता है तो उनका हक बनता है यह पूछने का कि इन्‍हें आने किसने दिया।
शान से अलग यू-ट्यूब कंटेंट क्रिएटर अरसलान नसीर की मानें तो आखिर जावेद अख्‍तर की हिम्‍मत कैसे हुई कि उन्‍होंने पाकिस्‍तानियों से भरे हॉल में ऐसी बात कर दी। वहीं एक्‍ट्रेस सबूर अली ने तो विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान तक का जिक्र कर डाला। सच से बेखबर सबूर की मानें तो पाकिस्‍तानियों का दिल इतना बड़ा है कि वहां के लोग भारतीयों को भी चाय पिलाकर सुरक्षित उनके देश भेज देते हैं। सबूर को भी इस बात से निराशा है कि हॉल में बैठे लोग जावेद अख्‍तर की बात का समर्थन कर रहे थे।

इसलिए नहीं है आपका सम्‍मान

दूसरी ओर जावेद अख्‍तर ने अपने बयान को सही करार दिया है। एक भारतीय न्‍यूज चैनल से बातचीत में उन्‍होंने अपने बयान का बचाव किया। उन्‍होंने कहा, 'एक क्‍यूएंडए सेशन हो रहा था और हर कोई दोस्‍ताना सवाल पूछ रहा था। लेकिन तभी एक महिला खड़ी हुईं और उन्‍होंने कहा कि जब पाकिस्‍तानियों के दिल में भारत के लिए प्‍यार है तो फिर भारतीय क्‍यों उन्‍हें इतना सम्‍मान नहीं देते हैं?' इस पर जावेद ने आगे कहा, ' इस सवाल के जवाब में अब मेरी बारी थी बोलने की। मैंने उनसे कहा कि जिन लोगों ने मेरे शहर बॉम्‍बे को जलाया वो नॉर्वे या फिर मिस्र से नहीं थे और वो आज भी बिना किसी सजा के आजाद घूम रहे हैं। अगर भारतीय आपसे नाराज हैं या फिर तकलीफ में हैं तो आपको समझना होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.