पहली बार जॉब पाने वालों को मिलेगा तोहफा, कैसे होगी पहचान? खुद श्रम एवं रोजगार मंत्री ने बताया

Updated on 03-07-2025 01:24 PM
नई दिल्ली: एंप्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम के दायरे में आने वाले लोग पहली बार जॉब पाने वाले लोग हैं या नहीं, इसे एंप्लॉयमेंट प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के सिस्टम के जरिए चेक किया जाएगा। इस स्कीम के तहत पहली बार जॉब पाने वालों और कंपनियों, दोनों को बेनेफिट देने की चाक-चौबंद व्यवस्था बना ली गई है। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान शुरू की गई आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना से मिले अनुभवों के आधार पर SELI स्कीम का सिस्टम तैयार किया गया है। कोविड के दौरान उस योजना के तहत ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड यूनिट्स के मामले में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों की ओर से पीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन चुका रही थी 1 अक्टूबर 2020 से दो साल तक यह योजना चली थी।

ELI स्कीम

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये की ELI स्कीम को मंगलवार को मंजूरी दी थी। सूत्रों ने बताया कि ELI स्कीम पीएम इंटर्नशिप स्कीम से अलग रहेगी, जिसके तहत टॉप 500 कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर मिलते हैं। उन्होंने बताया कि EPFO इसके तहत जॉब पाने वाले लोगों की पहली जॉब होने की जांच उनके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के आधार पर करेगा क्योंकि कोई भी पुराना वर्कर अगर किसी ईपीएफओ रजिस्टर्ड यूनिट में जॉब पाता है तो पहले वाला यूएएन ही ट्रांसफर होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.