ITR में गलत जानकारी देने वालों की अब खैर नहीं... हरकत में आया इनकम टैक्स विभाग

Updated on 17-02-2023 07:21 PM
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग की नजर अब महंगे फ्लैट और मकान खरीदने वाले, विदेशी टूर करने वाले तथा महंगी गाड़ियां खरीदने वालों पर है। विभाग को लगता है कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो विदेशी टूर करते हैं, महंगे फ्लैट और गाड़ियां खरीदते हैं, मगर इनकम टैक्स में अपनी आमदनी का ब्यौरा कम देकर टैक्स चोरी करते हैं। अब इनकी ओर से दिया गया आमदनी का ब्योरा और खरीदे गए महंगे फ्लैट और गाड़ियों पर होने वाले खर्चे का मिलान किया जाएगा। अगर कुछ भी गलत या गड़बड़ पाया गया तो तुरंत कार्रवाई होगी, नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस का जवाब मिलने के बाद फाइनल एक्शन लिया जाएगा।

CBDT के एक अधिकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष के लिए इस बार डायरेक्ट टैक्स का कलेक्शन का लक्ष्य 16 लाख करोड़ रुपये तय किया गया है। उपलब्ध आकड़ों के अनुसार 10 जनवरी तक कुल डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 14.71 लाख करोड़ रुपये रहा। रिफंड देने के बाद टैक्स कलेक्शन 12.31 लाख करोड़ रुपये रहा। ऐसे में चालू वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं होगा। यानी लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। अगले वित्त वर्ष के लिए डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है। इसका मतलब है कि अगले वित्त वर्ष में 19 लाख करोड़ रुपये टैक्स डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का रहेगा।

टैक्स चोरी की जांच


अधिकारी के अनुसार अगले वित्त वर्ष डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के लिए टैक्स चोरी को रोकने के साथ-साथ टैक्सपेयर्स की संख्या बढ़ाना भी जरूरी है। इस बात के मद्देनजर यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत यह देखा जाएगा कि जो लोग महंगी गाड़ियां और फ्लैट-मकान खरीद रहे हैं या फिर विदेशी टूर कर रहे हैं, उन्होंने कितना इनकम टैक्स दिया है। यह देखा जाएगा कि क्या ऐसे लोग टैक्स दे भी रहे हैं कि नहीं। हर पहलू से जांच की जाएगी कि कोई भी किसी तरह से टैक्स चोरी ना कर पाएं। इसका मतलब है कि अब ज्यादा खर्चा करने वाले, कम आमदनी दिखाकर टैक्स कम नहीं दे पाएंगे। उनको अपनी सही आमदनी दिखानी होगी, सही टैक्स देना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.