4 महीने पहले जिन्होंने इस शेयर में लगाए एक लाख, आज हो गए 13 लाख

Updated on 12-02-2024 05:00 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में बहुत से ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों में निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं। ऐसा ही एक शेयर डायमंड पाॅवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Diamond Power Infrastructure Ltd) का है। इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस शेयर में 4 महीने पहले जिन्होंने एक लाख रुपये का निवेश किया था उन्हें आज 13 लाख रुपये से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न मिला है। डायमंड पाॅवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Diamond Power Infrastructure Ltd) के शेयर में आज भी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर सुबह 11 बजे के करीब 5 अंकों से ज्यादा उछाल के साथ 289 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले 3 महीनों में शेयर में 238.48 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी पॉवर टांसमिशन के क्षेत्र में है। एनएसई पर डायमंड पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का 52 सप्ताह का हाई लेवल 283.35 और लो लेवल 22.20 रुपये है।

निवेशकों को किया मालामाल


पिछले साल यानी 2023 में 18 सितंबर को डायमंड पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का शेयर 22.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान अगर किसी ने इसमें करीब एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे 4500 शेयर मिले होते। वहीं आज यानी 12 फरवरी 2024 को शेयर का भाव 289 रुपये है। ऐसे में शेयर का भाव 13 लाख रुपये से ज्यादा हो चुका है। स्क्रीनर वेबसाइट के मुताबिक, दिसंबर 2023 तक कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से पता चलता है कि प्रमोटरों के पास 11.41 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सार्वजनिक शेयरधारकों के बीच, यह 29.92 प्रतिशत है, और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के पास 57.91 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

शानदार रहे हैं परिणाम


कंपनी ने हाल ही में दिसंबर 2023 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की थी। इसमें कंपनी की सेल में इजाफा देखा गया है। यह दिसंबर 2022 में 1.35 करोड़ रुपये की तुलना में 4345.64 फीसदी बढ़कर 59.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं दिसंबर 2023 में तिमाही में नेट लॉस 65.83 प्रतिशत बढ़कर कुल 5.28 करोड़ रुपये हो गया, जबकि दिसंबर 2022 में यह 15.45 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी के EBITDA में सुधार हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.