'लादेन को छिपाने वाले भरोसे के लायक नहीं', जेडी वेंस के पाकिस्तान प्रेम पर भड़के रिपब्लिकन सीनेटर, जमकर सुनाया

Updated on 23-06-2026 01:25 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना प्यार जाहिर किया था। लेकिन जेडी वेंस के इस पाकिस्तान प्रेम पर अब उनकी ही पार्टी के नेता भड़क गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के दो सीनटरों ने जेडी वेंस को पाकिस्तान पर दिए उनके बयान के लिए जमकर सुनाया है। दोनों रिपब्लिकन सीनेटर ने वेंस को आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के इतिहास की याद दिलाई है।

याद दिलाया पाकिस्तान का आतंकी इतिहास

अमेरिकी सांसद रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "अब तक सभी को यह साफ हो जाना चाहिए कि हमारे वास्तविक मित्र कौन हैं। कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है और इस समय वे सार्थक शांति स्थापित करने के बजाय ईरान के दशकों पुराने आतंकवादी अभियान को सहारा देने में कहीं अधिक रुचि रखते दिखाई देते हैं।"

जेडी वेंस ने की थी पाकिस्तान की तारीफ

सीनेटर स्कॉट की टिप्पणी जेडी वेंस के स्विटजरलैंड में दिए बयान के बाद आई है, जहां अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने कहा था कि वे पाकिस्तान से प्यार करते हैं। जेडी वेंस अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान की तारीफ कर रहे थे। इस दौरान ने उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर को अपनी जिंदगी के दो सबसे पसंदीदा लोगों में से एक बताया था। वेंस ने दूसरा पसंदीदा इंसान अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस को बताया था।

पाकिस्तान का आतंकी कनेक्शन

वेंस के पाकिस्तान प्रेम पर मोंटाना से रिपब्लिकन सांसद टिम शीहे ने भी निशाना साधा। शीहे ने आतंकवादी संगठन अल-कायदा के प्रमुख और 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा को शरण देने में पाकिस्तान की भूमिका का उल्लेख किया। फॉक्स न्यूज पर एक इंटरव्यू में शीहे ने कहा कि पाकिस्तान ने एक दशक तक ओसामा बिन लादेन को छिपाकर रखा था। इसके साथ ISI और ईरान के संबंधों का भी जिक्र किया।

लादेन को छिपाने पर पाकिस्तान को घेरा

शीहे ने कहा कि यदि पाकिस्तान और कतर वार्ता की मेज पर मौजूद हैं, तो अमेरिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), इजराइल और सऊदी अरब भी इन वार्ताओं में शामिल हों। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, इजराइल और सऊदी अरब ही पश्चिम एशिया में अमेरिका के वास्तविक सहयोगी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कतर दशकों से आतंकवादी संगठनों के लिए धन शोधन करता रहा है।
शीहे ने कहा, "पाकिस्तानियों ने अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई के माध्यम से हमारे खिलाफ विद्रोही गतिविधियों को वित्तीय सहायता दी और ओसामा बिन लादेन को छिपाकर रखा। इसलिए यह मान लेना मुझे सही नहीं लगता कि वे इस मामले में निष्पक्ष मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे।"

US नेवी सील में सेवाएं दे चुके शीहे ने कहा, "मेरा मानना है कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम संयुक्त अरब अमीरात और इज़राइल के साथ पूरी दृढ़ता और बिना किसी संकोच के खड़े रहें, क्योंकि चाहे कुछ भी हो, इस क्षेत्र में वही हमारे सबसे अग्रणी और भरोसेमंद साझेदार बने रहेंगे।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.