नाइट कल्चर पर विचार, भगवा बिकनी पर बवाल:जानिए गृहमंत्री ने क्या निर्देश दिए और शाहरुख की फिल्म पर क्या कहा

Updated on 15-12-2022 07:00 PM

इंदौर में नाइट कल्चर के तहत रात में नशे में धुत युवतियां पब से बाहर निकल सड़कों पर हंगामा करती नजर आ रही हैं। मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं। इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी बढ़ती घटनाओं के बाद अफसरों को नाइट कल्चर के संबंध में समीक्षा करने के निर्देश देना पड़े हैं। जानिए मीडिया से चर्चा में क्या बोले गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा...

अधिकारियों को समीक्षा के लिए कहा है

बुधवार को रेसीडेंसी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में नाइट कल्चर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ‘मैंने नाइट कल्चर को लेकर समीक्षा करने के लिए कहा है। इसमें दोनों तरह की बातें सामने आ रही है। डीआईजी और कलेक्टर को कहा है कि समीक्षा करके गुण-दोष के आधार पर मुझे अवगत कराएं। वो जल्दी कराएंगे।

फिल्म पठान पर बोले- नहीं मानते हैं तो विचार करेंगे

वहीं शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान को लेकर सामने आए विवाद पर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि ‘मैंने पहले दो बार आपत्ति उठाई थी, उसमें उन्होंने सुधार किया। जैसे मधुबन में राधिका नाचे रे गाना आया था तब मैंने आपत्ति की तो उन्होंने सुधार किया। हम किसी के विरोधी नहीं है। आपने उसका नाम ही इस तरह दे दिया बेशर्म रंग फिर रंग जो पहनाए गए हैं, वो देखिए। फिल्म का नाम देखिए। उसके जो दृश्य हैं। फिल्मांकन है वो अश्लीलता वाला है, जो आया है मेरे पास। इसलिए पहले आग्रह किया है, नहीं मानते हैं तो विचार करेंगे। बता दें कि हाल ही में फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है, जिसमें दीपिका के साथ शाहरुख खान है। दीपिका भगवा रंग के कपड़ों (बिकनी) में नजर आ रही है।

कांग्रेस और दाग ढूंढते रह जाओगे

चर्चा में एक सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस की संस्कृति इस तरह की है। इनका राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री को रावण कहता है। सोनिया गांधीजी ने गुजरात की सभा में अपशब्दों का उपयोग किया। मणिशंकर अय्यर ने अपशब्द बोले। अभी तात्कालिक घटना राजा पटेरिया की है, जो बराबरी नहीं कर पाते वो बदनामी करते हैं। जनता इन्हें नकार चुकी है। पूरे देश के अंदर कांग्रेस सिमटती चली जा रही है। पश्चिम बंगाल में 40 से 0 पर आए गए, उत्तरप्रदेश में 2 पर आ गए। गुजरात में 70 से 17 पर आ गए। जहां-जहां चुनाव होंगे इन तीन स्टेट में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। आप कांग्रेस को ढूंढते रह जाओगे, जैसे एड आता है ना दाग, ढूंढते रह जाओगे।’

दुल्हन की तरह सजेगा इंदौर

वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन के संबंध में गृहमंत्री ने कहा कि इंदौर की जनता प्रधानमंत्रीजी और प्रवासी भारतीयों का पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करेगी। इंतजार करेगी और ये कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक होगा। इंदौर भी दुल्हन की तरह सजेगा और अगवानी भी बरातियों की तरह होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.