मां दंतेश्वरी को चढ़ाई गई सूत की राखी:बस्तर की 800 साल पुरानी परंपरा

Updated on 09-08-2025 01:44 PM
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को कच्चे सूत से बनी राखी चढ़ाई गई। ये यहां की करीब 800 साल पुरानी परंपरा है। जिसे शुक्रवार (8 अगस्त) की शाम निभाई गई। यह परंपरा पूरी कर फिर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। आज गांव से लेकर शहर भर में लोग पर्व मनाएंगे।

परंपरा के मुताबिक मंदिर के सेवादारों ने माता के लिए राखी तैयार की थी, जिसे सरोवर में धोया गया फिर महाआरती का आयोजन कर माता को राखी अर्पित की गई। मान्यता है कि रक्षा बंधन पर्व मनाने से किसी भी तरह का कोई विघ्न या बाधाएं नहीं आती।

सूत की राखी को तालाब के जल से धोया गया

रक्षाबंधन पर माता को कच्चे सूत से बनी राखी चढ़ाकर 'राखी तिहार' मनाने की यह परंपरा करीब 800 साल से चली आ रही है। मंदिर के पुजारियों की माने तो दंतेवाड़ा में कतियाररास के मादरी परिवार के सदस्य माता के सेवादार हैं।

कई पीढ़ियों से यह परिवार रक्षाबंधन के समय माता के लिए कच्चे सूत से राखी बनाते आ रहा है। इस साल भी सेवादारों ने मंदिर परिसर में ही सूत की राखी बनाई, फिर विधि-विधान से राखी को दंतेश्वरी सरोवर में लाया गया। सूत की राखी को तालाब के जल से धोया गया।

मंदिर में देवी-देवताओं को चढ़ाई गई राखी

इस दौरान बांस की बनी टोकनी में राखी रखकर उसमें लाल रंग चढ़ाया गया। विधि-विधान से देवी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारियों ने यही राखी माता दंतेश्वरी को अर्पित की।

माता दंतेश्वरी को राखी चढ़ाने के बाद अन्य देवी-देवताओं को भी राखी चढ़ाई गई। हर साल रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले माता के मंदिर में यह परंपरा निभाई जाती है।

पुजारी बोले- नहीं आता कोई विघ्न

माता दंतेश्वरी बस्तर की आराध्य देवी हैं। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि माता के प्रति लोगों में एक सच्ची श्रद्धा और आस्था है। मंदिर में पूजा होने के बाद क्षेत्र के लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं। रक्षाबंधन से 2 दिन पहले मंदिर में तैयारियां शुरू हो जाती है।

जिसके बाद रक्षा बंधन से ठीक एक दिन पहले सूत की बनी राखी माता को अर्पित की जाती है। ऐसा माना जाता है कि रक्षा बंधन पर्व मनाने से किसी भी तरह का कोई विघ्न या बाधाएं नहीं आती।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.