रूस से एटमी जंग का खतरा, स्वीडन के SaaB से अरबों रुपये की एंटी टैंक मिसाइलें खरीदेगा फिनलैंड

Updated on 24-02-2023 07:03 PM
हेलसिंकी: नाटो में शामिल होने की कोशिश में जुटे फिनलैंड ने स्वीडन से अरबों डॉलर के हथियार की डील की है। फिनिश रक्षा मंत्री मिक्को सवोला ने बताया है कि उनका देश स्वीडिश एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी साब से 37 मिलियन यूरो (39 मिलियन डॉलर) में NLAW एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी है। फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर इस डील की पुष्टि की है। फिनलैंड की सीमा रूस से लगी हुई है। यह देश यूक्रेन पर रूसी हमले के पहले तक तटस्थ रहा। लेकिन, अब बदले हुए सुरक्षा हालात के कारण फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि


फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री मिक्को सवोला ने NLAW एंटी-टैंक मिसाइलों की खरीद के लिए डिफेंस फोर्सेज के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि वैल्यू एडेड टैक्स के बिना इस खरीद का कुल मूल्य लगभग 37 मिलियन यूरो है। भारतीय रुपये में यह राशि 3,22,14,78,000 होगी। मंत्रालय ने बताया है कि इस खरीद को फिनलैंड के अनुपूरक बजट से फाइनेंस किया जाएगा। इसमें सेना के लिए फास्ट ट्रैक से हथियारों की खरीद के लिए अलग से बजट का निर्धारण किया गया है।

स्वीडन और यूके ने मिलकर किया था डेवलप


मंत्रालय ने कहा कि फिनलैंड स्वीडिश रक्षा सामग्री प्रशासन और साब के बीच एक रूपरेखा समझौते के तहत स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम के साथ संयुक्त रूप से साब द्वारा वितरित मिसाइलों की खरीद करेगा। NLAW एंटी-टैंक मिसाइल के डेवलपमेंट को स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम ने फाइनेंस किया है। इसका निर्माण स्वीडिस कंपनी साब ने की है। फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन मिसाइलों को स्वीडिश डिफेंस मैटरियल एडमिनिस्ट्रेशन और साब के बीच एक रूपरेखा समझौते के तहत फिनलैंड को प्रदान किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.