रोहित की कप्तानी को खतरा? वर्ल्ड कप के लिए तोप प्लान..

Updated on 02-01-2023 07:24 PM
नई दिल्ली: वनडे और टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी को फिलहाल कोई खतरा नहीं है क्योंकि सूत्रों के अनुसार बोर्ड के आला अधिकारियों ने पारंपरिक प्रारूपों में उनकी कप्तानी में कुछ असंतोषजनक नहीं लगा है। कप्तान रोहित, हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई सेक्रटरी जय शाह द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में भाग लिया था। बैठक में पिछली चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा, एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।
यो-यो के अलावा डेक्सा टेस्ट की कसौटी
यो-यो टेस्ट के अलावा एनसीए पैनल ने खिलाड़ियों को खेलने के लिए फिट घोषित करने से पहले टेस्ट की एक और ‘विज्ञान संबंधी लेयर’ जोड़ने के लिए डेक्सा स्कैन को जोड़ने की भी सिफारिश की। डेक्सा स्कैन शरीर की संरचना और हड्डी के स्वास्थ्य को मापने के लिए प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय मानक है, यह 10 मिनट का टेस्ट होता है, जो पूरे शरीर को आंकता है और इसमें बोन मास, फैट टिशू और मांसपेशियों का सटीक ब्रेकडाउन शामिल है।
हार्दिक ने नहीं लिया हिस्सा
फोकस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर है और भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें प्रबल हैं। इसके अलावा 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भी होना है। नए टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या ने बैठक में भाग नहीं लिया। हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी20 मैचों की सीरीज के लिए मुंबई में ही हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ‘रोहित वनडे और टेस्ट टीम में कप्तानी कर रहे हैं और इन दो प्रारूपों में बतौर कप्तान उनके भविष्य को लेकर कोई बात नहीं की गई। टेस्ट और वनडे में उनका कप्तानी का रेकॉर्ड बेहतरीन है।’

रोटेट किए जाएंगे खिलाड़ी
यह भी तय किया गया कि 20 खिलाड़ियों के पूल को 2023 वर्ल्ड कप तक रोटेट करना है। बीसीसीआई सेक्रटरी जय शाह ने बैठक के बाद कहा, ‘बीसीसीआई ने 20 खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्हें 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप तक रोटेट किया जाएगा।’ समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले चेतन शर्मा सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष फिर बन सकते हैं। अगर अध्यक्ष नहीं भी बने तो नॉर्थ जोन के प्रतिनिधि हो सकते हैं। पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का नाम भी साउथ जोन से चल रहा है लेकिन उनका चुना जाना तय नहीं है। शर्मा को 2023 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए रोडमैप तैयार करने में शामिल करना ही बड़ा संकेत है। समझा जाता है कि ईस्ट जोन से एसएस दास के चुने जाने की संभावना है चूंकि उनके पास 21 टेस्ट का अनुभव है। वेस्ट से गुजरात के मुकुंद परमार, सलिल अंकोला और समीर दिघे के नाम दौड़ में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.