जयपुर के दो नामी डॉक्टर को धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के काली शूटर की गर्लफ्रेंड भी अरेस्ट, तार इंग्लेंड और अमेरिका तक जुड़े

Updated on 14-09-2023 01:17 PM
जयपुर : कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धनाढ्य लोगों से लाखों रुपए की रंगदारी मांगे जाने के मामले जयपुर पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक जयपुर की फैशन डिजाइनर लड़की भी शामिल है जिसने वसूली की साजिश रची थी। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पिछले दिनों जयपुर में दो नामी डॉक्टरों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने 50-50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इन दोनों डॉक्टरों के मोबाइल नंबर फैशन डिजाइनर लड़की की ओर से गैंग के गुर्गों को उपलब्ध कराए गए थे।

इंटरनेट कॉलिंग के जरिए दी गई थी धमकियां

पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त को राजस्थान हॉस्पिटल के मालिक डॉ. श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बजाज नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास इंटरनेट कॉलिंग नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया और 50 लाख रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह का एक और मामला 24 अगस्त को ब्रेन टावर सुपर स्पेशियलिटी के मालिक डॉ. सुनीत शाह ने भी दर्ज कराया था। दोनों ही डॉक्टरों को धमकी भरे कॉल किए जाने के साथ धमकी भरे मैसेज भी भेजे गए थे।


इंग्लैंड और अमेरिका से करवाई थी धमकी भरी कॉल

जयपुर के दोनों डॉक्टरों को जान से मारने की धमकियां लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने इंग्लैंड और अमेरिका से दी। पुलिस के मुताबिक जो इंटरनेट कॉल किए गए थे वे विदेश से किए गए थे। जांच के लिए पुलिस ने देश और विदेश की कई एजेंसियों से संपर्क किया था। जांच में पता चला कि जिस सर्वर का उपयोग करते हुए डॉक्टरों को धमकियां दी गई। उन्हीं सर्वर से अन्य कई लोगों से भी बातचीत की गई। साइबर एक्सपर्ट पुलिस अफसरों ने कई कॉल्स की डिटेल खंगाली तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जयपुर की एक लड़की की ओर से इन दोनों डॉक्टरों के मोबाइल नंबर लॉरेंस के गुर्गे को उपलब्ध कराए जाने का पता चला। पुलिस ने इस लड़की के साथ लॉरेंस के गुर्गे और रेकी करने वाले बदमाश सहित चार जनों को गिरफ्तार कर लिया है।

4 साल से गैंगस्टर के संपर्क में थी लड़की

गिरफ्तार की गई लड़की का नाम खुशबू है। वह जयपुर के प्रताप नगर की रहने वाली है। उसके माता पिता विकलांग हैं और वे पान मसाला और बीड़ी सिगरेट की थड़ी लगाकर जीवन यापन कर रहे हैं। 12वीं पास करने के बाद खुशबू ने फैशन डिजाइनिंग कोर्स किया। चार साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए खुशबू और रविन्द्र के बीच चैटिंग के जरिए दोस्ती हुई। रविन्द्र लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है और लंबे समय से पंजाब की पटियाला जेल में बंद है। जेल में रहते हुए भी रविन्द्र लगातार मोबाइल का उपयोग करते हुए खुशबू से चैटिंग करता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.