हिंदू संगठनों की धमकी और चेतावनी... कर्नाटक में 108 फीट ऊंचाई से हनुमान पताका हटाने का मामला नहीं हो रहा शांत

Updated on 10-02-2024 12:31 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक में 26 जनवरी को उठे हनुमान के झंडे का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। 108 फीट की ऊंचाई पर लहरा रहे हनुमान के झंडे के हटाने के बाद कर्नाटक का मांड्या उबल पड़ा था। बीते लगभग एक हफ्ते से यहां शांति का माहौल था लेकिन एक बार फिर से राज्य में अंदर ही अंदर अशांति फैल रही है। हिंदु संगठनों ने इस मुद्दे पर शांत नहीं बैठने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि जब तक 108 फीट से हटाए गए हनुमान के झंडे को वापस नहीं लगाया जाता, वे शांत नहीं बैठेंगे। विश्व हिंदू परिषद ने तो सरकार को उनकी मांग न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने के चेतावनी तक दी है। हिंदू संगठन लगातार कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकारियों ने मांड्या जिले में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां दुकानें बार-बार बंद हो रही हैं। लोगों को कुछ बड़ा होने का संदेह डरा रहा है।

मांड्या जिले को चारों तरफ से घेर लिया गया है। भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने कांग्रेस विधायक गनीगा रवि के आवास पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी है। बीजेपी और जेडीएस ने भी विरोध प्रदर्शन का मौन समर्थन किया है।


हर दफ्तर के बाहर करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों ने मांग की है कि राज्य सरकार मांड्या जिले के केरागोडु गांव में 108 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ के ऊपर हनुमान ध्वज को फिर से स्थापित करे। संगठन सभी जिला आयुक्त अधिकारियों और तहसीलदार कार्यालयों के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ करने की योजना बना रहे हैं। हनुमान ध्वज हटाने के घटनाक्रम के बाद संगठनों ने पूरे राज्य में भगवा ध्वज फहराने का अभियान भी चलाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.