अपनी मौत की साजिश रचने वाली प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

Updated on 21-08-2023 01:22 PM

दुर्ग। जिले के मोहन नगर के गिरधारी नगर में मिली अधजली लाश के मामले का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया।

इस पूरे मामले में पुलिस ने गिरधारी नगर दुर्ग निवासी सुप्रिया यादव (32), उसके प्रेमी टिकरी पारा गंडई निवासी उमेश साहू (36) और उमेश के दोस्त खैरानवापारा छुईखदान निवासी प्रदीप जंघेल (36) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र, हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

सुप्रिया यादव और उसके प्रेमी उमेश साहू के सिर पर प्यार का बुखार इस कदर हावी हुआ कि साथ में रहने के लिए उन्होंने कई तरह की प्लानिंग की।

उन्होंने ये तो तय कर लिया था कि सुप्रिया जब घर से निकले तो किसी को ये न लगे कि वो किसी के साथ भागी है इसलिए उन्होंने सुप्रिया की मौत की झूठी कहानी काफी पहले ही रच ली थी।

इसे पूरे वारदात को अंजाम देने सुप्रिया के प्रेमी उमेश साहू ने पहले मॉर्च्यूरी (मुर्दाघर) में जाकर लाश को खरीदने की कोशिश की। जब उसे सफलता नहीं मिली तो उसने इलाज करवाने के लिए पहुंची एक 90 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी।

इसके बाद उसकी लाश को दुर्ग में लाकर जला दिया। लाश के पास सुप्रिया की पायल और बिछिया भी फेंक दी थी ताकि ये लगे कि लाश सुप्रिया की है लेकिन, उनका झूठ ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और उनका अपराध सामने आ गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की देर रात गिरधारी नगर निवासी भूपेंद्र यादव के घर के स्टोर रूम में एक अधजली लाश मिली थी।

जांच के दौरान पता चला कि वो लाश टिकरी पारा गंडई निवासी सुरजा बाई मरकाम (90) की है। पूछताछ में आरोपित उमेश साहू ने पुलिस को जानकारी दी 14 अगस्त को सुरजा बाई उसकी दुकान पर दवाई लेने के लिए पहुंची थी। आरोपी  को एक लाश की जरूरत थी इसलिए उसने सुरजा बाई की हत्या की योजना बनाई।

आरोपी ने उसे बेहोशी की दवा दे दी। जिसे खाते ही सुरजा बाई बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी उसे दुकान के भीतर ले गया और तकिया से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसकी लाश को उसने दुकान के डीप फ्रीजर में छिपाकर रखा और 15 अगस्त को अपने दोस्त प्रदीप जंघेल के साथ लाश लेकर गिरधारी नगर पहुंच गया। उमेश ने पहले ही सुप्रिया से बात कर ली थी कि वो भागने के लिए तैयार रहे। इसलिए सुप्रिया भी रात में तैयार बैठी थी।

पागलपन में एक के बाद एक बनाई योजनाएं, लेकिन इस तरह से खुला मामला
देर रात को जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त किया था। रात में भूपेंद्र यादव की पत्नी सुप्रिया घर से गायब थी और लाश के पास उसकी पायल और बिछिया भी मिली थी। इसलिए यह आशंका जताई जा रही थी कि लाश सुप्रिया की है। पुलिस ने पहले संदेही के तौर पर सुप्रिया के पति भूपेंद्र यादव को ही हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी लेकिन, अगले दिन जब ये पता चला कि सुप्रिया अपने मायके गंडई में है तो पुलिस के होश उड़ गए कि लाश सुप्रिया की नहीं है तो किसकी है। पुलिस ने सुप्रिया को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने हत्याकांड का राज खोला।

उसने पुलिस को बताया कि शादी के पहले से उसका उमेश साहू से प्रेम संबंध था। 21 जुलाई से आठ अगस्त 2023 के बीच उमेश साहू बी फार्मेसी की परीक्षा देने के लिए दुर्ग आया था। इस दौरान सुप्रिया उससे मिली थी और उसी दौरान उसने उसके साथ रहने की इच्छा जताई थी। उमेश ने उसे पत्नी बनाकर रखने का वादा दिया। इसके बाद उमेश लाश की जुगाड़ के लिए चीरघर तक पहुंचा लेकिन, लाश न मिलने पर उसने 90 वर्षीय सुरजा बाई की हत्या कर दी। घर से भागने के बाद सुप्रिया और उमेश साहू रात भर एक साथ रहे, लेकिन भोर में सुप्रिया को अपने दोनों बच्चों की याद आने लगी। उसने उमेश से कहा कि वो अपने दोनों बच्चों के बिना नहीं रह सकती है। अब उमेश उसे वापस दुर्ग नहीं छोड़ सकता था। इसलिए दोनों फिर से एक नई कहानी रची।

तंत्र क्रिया भी करता था प्रेमी उमेश साहू
उमेश साहू तंत्र क्रिया भी करता था। इसलिए वो अपनी गाड़ी में सिंदूर और बंदन हमेशा रखता था। सुप्रिया ने अपने शरीर पर ढेर सारा सिंदूर और बंदन पोत लिया और गांव के पास ही बेहोश होने का नाटक कर सो गई। गांव वालों ने उसे देखा तो डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद वो अपने मायके गई और बताया कि रात में वो अपने घर पर सोई हुई थी लेकिन, वो यहां इस हालत में कैसे पहुंची उसे पता नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.