शहर में शिफ्टिंग की तीन बड़ी योजनाएं फाइलों में कैद

Updated on 06-07-2023 06:11 PM
भोपाल । शहर के लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था देने और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने शिफ्टिंग की तीन योजनाएं बनाईं थी, जो अब पूरी तरह से ठंडे बस्ते में हैं। दरअसल अधिकारियों के सुस्त रवैये से योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। 40 साल से लंबित आरा मशीन शिफ्टिंग की योजना पर सहमति बनी, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका है। वहीं डेरियों और जुमेराती थोक बाजार शिफ्टिंग की योजना फाइलों में बंद होकर रह गई। इससे लोगों को जाम, सड़क पर मवेशी सहित अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।


आरा मशीन : 40 साल बाद बनी सहमति, लेकिन शुरू नहीं हुई शिफ्टिंग
शहर में संचालित आरा मशीनों व लकड़ी के पीठों को शिफ्ट करने की कवायद पिछले 40 सालों से चली आ रही है। इसको लेकर चांदपुर, अगरिया छापर आदि जगहों को चिह्नित किया गया था लेकिन कोई सहमति नहीं बन पा रही थी। जबकि दो महीने पहले कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमले और कारोबारियों की बीच चली चर्चा के बाद परवलिया सड़क स्थित छोटा रातीबड़ में कारोबारियों ने शिफ्ट होने पर सहमति जता दी है, लेकिन कागजी प्रक्रिया ही शुरू नहीं हो सकी है। इससे पातरा, बरखेड़ी, पुल बोगदा, छोला, छावनी मंगलवारा क्षेत्र में संचालित 150 से अधिक आरा मशीनों और लकड़ी के पीठों की शिफ्टिंग अटकी हुई है।

इसलिए की जानी है शिफ्टिंग
अधिकांश आरा मशीनें व लकड़ी के पीठे सार्वजनिक और रिहायशी क्षेत्रों में हैं। इनके कारण शोर -शराबा, ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण की समस्या रहती है। इन क्षेत्रों से गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनकी शिफ्टिंग होने से समस्याओं से राहत मिल जाएगी।


डेयरियां - पांच साल से चल रही कवायद
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 800 से अधिक डेरियां संचालित हो रही हैं। इस वजह से सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। शहर में जिन क्षेत्रों में यह संचालित हो रही हैं वहां पर गंदगी और बदबू की समस्या बनी हुई है। पांच साल से इनकी शिफ्टिंग करने की कवायद चल रही है, लेकिन अधूरे इंफ्रास्टक्चर और डेयरी संचालकों के पास लाइसेंस नहीं होने के चलते मामला अटक गया है। बता दें कि शहर के सेंट्रल लायब्रेरी, इतवारा, गोविंदपुरा, सेमरा, बरखेड़ी, पिपलानी, करोंद, संतनगर, कोलार, अयोध्या बायपास, चांदबड़, मिसरोद, रूप नगर , राजीवनगर, आनंद नगर आदि क्षेत्र में डेरियां संचालित हो रही हैं।

यहां होनी थी शिफ्टिंग
शहर से लगे दीपड़ी, कालापानी, परवलिया, मुगालिया कोट और भौंरी में डेरियों को शिफ्ट किया जाना था। यहां सुविधाओं के अभाव में यह काम रुक गया है, हालांकि अब शहर की सड़कों पर मवेशियों की बढ़ती संख्या और घनी आबादी के बीच इनका संचालन मुसीबत बना हुआ है।

थोक बाजार की शिफ्टिंग : 16 साल में 12 से अधिक बैठकें, नहीं हुआ कोई असर
शहर के प्रमुख जुमेराती थोक बाजार की शिफ्टिंग को लेकर 16 साल से कवायद चली आ रही है, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है। इसको लेकर शासन, जिला प्रशासन और मंडी बोर्ड के अधिकारियों के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं। यहां की संकरी सड़कों पर दिनभर जाम, धूल, धुएं के बीच व्यापार का संचालन हो रहा है। अनाज थोक बाजार के लिए 2016 में 65 करोड़ रुपये तक मंजूर कर दिए थे, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। बता दें कि जुमेराती में दाल, चावल, शकर सहित अन्य कई थोक बाजार हैं।जिसमें 500 से अधिक दुकानें हैं।

इसलिए नहीं हो पाई शिफ्टिंग

थोक बाजार को करोंद में शिफ्ट करने के लिए व्यापारियों ने सहमति तो दी थी, लेकिन व्यापारी भूतल पर ही अधिक से अधिक दुकानों की मांग कर रहे थे। जबकि मंडी समिति का कहना था कि कांप्लेक्स में लिफ्ट के साथ ही लोडिंग - अनलोडिंग की सुविधा दी जाएगी। इसी के चलते मामला अटक गया है।


इनका कहना है
आरा मशीन शिफ्टिंग को लेकर परवलिया सड़क स्थित छोटा रातीबड़ गांव में जगह पर कारोबारियों ने सहमति जताई है। जिसकी कागजी कार्रवाई करने के लिए एसडीएम और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें जगह आवंटित कर शिफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी। वहीं जुमेराती थोक बाजार और डेरियों की शिफ्टिंग पर भी काम शुरू किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.