दंतेवाड़ा की तीन बेटियों ने राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण व एक रजत पदक अपने नाम किया

Updated on 02-07-2025 01:19 PM

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की तीन बेटियां नुपुर ठाकुर, छाया नाग, और नेहल ठाकुर ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद तेलंगाना के खैराताबाद में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 8 राज्यों से आए 150 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था, लेकिन छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे 14 खिलाडिय़ों ने बाजी मारते हुए कई पदक अपने नाम किए।

खास बात यह रही कि दंतेवाड़ा की बेटियों का प्रदर्शन सबसे अधिक चमकदार रहा। नुपुर ठाकुर और छाया नाग ने जहां स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया, वहीं नेहल ठाकुर ने रजत पदक के साथ थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। विदित हो कि नुपुर इससे पहले भी गोवा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। दंतेवाड़ा जैसे आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेल संसाधनों की भारी कमी है, वहीं दूसरी ओर इन बेटियों ने सीमित साधनों के बावजूद अथक मेहनत, अनुशासन और जुनून से यह मुकाम हासिल किया है।

उनके कोच अनीस मेमन और संघ की सचिव टिकेश्वरी साहू ने प्रशिक्षण और रणनीति से खिलाडिय़ों को सही दिशा में तैयार किया, जिसका असर पदकों के रूप में सामने आया है। चाचा दिनेश ठाकुर एवं चाची तरुणलता पिंकी ठाकुर ने दोनों बहनों को बधाई दी है, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिवार का यह समर्थन और प्यार दोनों बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और उन्हें आगे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.