नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए शुरू हुआ त्रिदिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण

Updated on 24-07-2025 01:04 PM

कोरिया। जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत जिले के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का त्रिदिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती सिंह कुसरो, गीता राजवाड़े, शिवकुमारी, सुषमा कोराम, स्नेहलता उदय एवं संगीता सोनवानी सहित कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर सभापतियों एवं उप संचालक पंचायत ऋतु साहू ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रथम सत्र में  ऋतु साहू ने प्रतिभागियों को भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों, नागरिकों के कर्तव्यों तथा स्थानीय स्वशासन की अवधारणा पर व्याख्यान दिया। इसके बाद 73वें संविधान संशोधन और छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 पर डीपीआरसी संकाय सदस्य बीना यादव ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के तीसरे सत्र में पेसा अधिनियम पर जिला अंकेक्षक नेसार खान द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अधिसूचित क्षेत्रों में पेसा अधिनियम की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है और जनप्रतिनिधि इसमें किस तरह योगदान दे सकते हैं।

इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित सतत विकास के लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इन लक्ष्यों का स्थानीयकरण कैसे किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका बढ़ाने, गरीबी उन्मूलन और समावेशी विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

मध्यांतर के पश्चात डीपीएम गरूण प्रसाद ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास के 9 थीम/विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे पंचायतों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से कार्यों की ऑनलाइन प्रविष्टि करनी है, जिससे योजनाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षण के आगामी सत्रों में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.