तीन दिवसीय स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का समापन

Updated on 26-10-2024 12:12 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग एवं भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर- 4 शाला भवन में आयोजित स्काउट्स और गाइड्स का तीन दिवसीय शिविर का समापन 25 अक्टूबर को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक नगर प्रशासन एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व उत्पल दत्ता उपस्थित थे। 23 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ इस रैली में 9 बीएसपी स्कूलों के 226 छात्र शामिल हुए। मुख्य अतिथि दत्ता ने प्रतिभागी छात्रों के टेंट पिचिंग का निरीक्षण किया और गाइडस् द्वारा निर्मित रंगोली एवं हस्त कार्य की सराहना की।


उन्होंने स्काउट एवं गाइड के विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आपके जीवन निर्माण करने की एक प्रयोगशाला है। स्काउट एवं गाइड के नियम एवं सिद्धांत सार्वकालिक हैं। इन सिद्धांतों को अपना कर हम निश्चित रूप से एक सुदृढ़ समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सहायक बनेंगे। मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता स्काउट एवं गाइड को तथा सर्वश्रेष्ठ स्काउट, सर्वश्रेष्ठ गाइड तथा सर्वश्रेष्ठ दल को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ में जिला आयुक्त स्काउट एवं भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के प्राचार्य विजय सिंह पवार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए शालाओं में स्काउट एवं गाइड की वार्षिक गतिविधियों का विस्तार से विवरण दिया।


इस तीन दिवसीय रैली के दौरान स्काउट्स और गाइड द्वारा न्यूनतम उपलब्ध संसाधनों के साथ रहने का अनुभव लिया तथा स्काउट-गाइड के कला कौशल की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। पहले दिन में स्थल साज-सज्जा, स्काउट आंदोलन, गांठों और लाठियों के साथ पायनियरिंग, स्काउट-गाइड गीत और नियम प्रतिज्ञा एवं कलर-पार्टी परेड कौशल का परीक्षण हुआ। दूसरे दिन प्राथमिक चिकित्सा, बीपी-6, मेमोरी टेस्ट,  ड्रिल, समूह नृत्य, कुकिंग प्रतियोगिताओं का परीक्षण हुआ। तीसरे दिन  रंगोली, हैंडवर्क, टेंट पिचिंग का परीक्षण हुआ।


महाप्रबंधक शिक्षा श्रीमती शिखा दुबे ने स्काउट्स/गाईड्स को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए इस तीन दिवसीय रैली में सीखी हुई बातों, अनुशासन, सहयोग की भावना, अपना काम स्वयं करने की आदत आदि को दैनिक जीवन एवं आचरण में ढालने के लिए प्रेरित किया। इस त्रिदिवसीय रैली की प्रतियोगिताओं के मूल्यांकनकर्ताओं को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। समापन समारोह में बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 एवं भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के स्काउट-गाइड ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। ईएमएमएस सेक्टर-1  के स्काउट-गाइड द्वारा एक ड्रिल प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, उप महाप्रबंधक खेल-शिक्षा, श्रीमती रूबी बर्मन रॉय, प्रिंसिपल बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7, विजय सिंह पवार, जिला आयुक्त स्काउट एवं प्राचार्य भिलाई विद्यालय सेक्टर-2, श्रीमती सरिता शाक्या जिला सचिव एवं वरिष्ठ व्याख्याता भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2, श्रीमती वी.आर. कटियार उप-प्रबंधक शिक्षा, अशोक सिंह उप प्रबंधक शिक्षा तथा विभिन्न बीएसपी स्कूलों के प्रमुख भी उपस्थित थे। जिला आयुक्त गाइड एवं बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 की प्राचार्य श्रीमती सुमिता सरकार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष तिवारी, कनिष्ठ प्रबंधक शिक्षा एवं डॉ. शीतल चन्द्र शर्मा, शिक्षक ने किया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.