बंद होंगी तीन सरकारी कंपनियां! आज हो सकता है फैसला, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में

Updated on 23-10-2023 02:55 PM
नई दिल्ली: तीन सरकारी कंपनियों पर संकट के बादल लहरा रहे हैं। सरकार की आज एक बैठक हो रही है जिसमें इन कंपनियों को करने का फैसला किया जा सकता है। इनमें मेटल्स एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (MMTC), स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (STC) और प्रोजेक्ट एंड इक्विपमेंट कॉरपोरेशन (PEC) शामिल हैं। सरकार ने गैर-रणनीतिक क्षेत्रों में पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) के लिए नई एंटरप्राइज पॉलिसी के तहत ऐसा कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने पब्लिक सेक्टर कंपनियों के लिए नई एंटरप्राइज पॉलिसी बनाई है। इसके मुताबिक अगर नॉन-स्ट्रैटजिक सेक्टर में निजीकरण का विकल्प व्यावहारिक नहीं है, तो पीएसयू को बंद कर दिया जाएगा। सितंबर 2022 में इन तीनों कंपनियों ने मध्यस्थ एजेंसी का अपना दर्जा गंवा दिया था।

अगस्त 2023 में मार्केट रेगुलेटर सेबी ने एमएमटीसी का स्टॉकब्रोकर लाइसेंस खत्म कर दिया था। नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेज के साथ अवैध पेयर्स कॉन्ट्रैक्ट्स के कारण ऐसा किया गया था। सेबी का कहना था कि एमएमटीसी ने जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल के बिना पेयर्स कॉन्ट्रैक्ट्स किए थे। एमएमटीसी के भविष्य के बारे में ऑल्टरनेटिव मैकेनिज्म आज कोई फैसला करेगी। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रोड मिनिस्टर नितिन गडकरी और कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल शामिल है। एमएमटीसी कॉमर्स मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। अभी इसमें सरकार की 99.33 फीसदी हिस्सेदारी है।

क्या करती हैं ये कंपनियां

पहले एमएमटीसी हाई ग्रेड आयरन, मैगनीज, क्रोम अयस्क, कोपरा और दूसरे वैल्यूएबल मेटल्स के आयात-निर्यात के लिए मध्यस्थ एजेंसी के रूप में काम करती थी। एक समय यह देश की सबसे बड़ी नॉन-ऑयल इम्पोर्टर थी। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में इसका प्रॉफिट 1076.07 करोड़ रुपये था जबकि 2021-22 में कंपनी को 241.93 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। माना जा रहा है कि बैठक में एसटीसी और पीईसी के बारे में भी चर्चा हो सकती है। एसटीसी में सरकार की 90 परसेंट हिस्सेदारी है जबकि पीईसी पूरी तरह सरकारी कंपनी है।

एसटीसी खाद्य तेल, दलहन, चीन और गेहूं जैसी जरूरी चीजों के आयात में अहम भूमिका निभाती है जबकि पीईसी मशीनरी और रेलवे इक्विपमेंट्स के आयात-निर्यात के लिए मध्यस्थ एजेंसी की भूमिका निभाती है। ये तीनों कंपनियां कॉमर्स मिनिस्ट्री के अंडर आती हैं। एमएमटीसी की स्थापना 1963 में हुई थी। इसी तरह एसटीसी को 1956 में स्थापित किया गया था। पीईसी को 1971-72 में एसटीसी से अलग किया गया था। पिछले सत्र में एमएमटीसी का शेयर 10 परसेंट की गिरावट के साथ 63.50 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह एसटीसी का शेयर भी 4.33 परसेंट की गिरावट के साथ 129.30 रुपये पर बंद हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.