पूरे हफ्ते की कसर आज निकाल सकते हैं अडानी ग्रुप के तीन शेयर, जानिए क्यों आ सकती है तेजी

Updated on 17-03-2023 08:25 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों (Stock EXchanges) में पांच दिन से जारी गिरावट पर गुरुवार को विराम लग गया। कारोबार के अंतिम घंटे में बैंक, एनर्जी तथा फाइनेंशियल शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 78 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार को अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी पावर (Adani Power) और अडानी विल्मर (Adani Power) के साथ-साथ इन्फोसिस (Infosys), डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories), वोल्टास (Voltas), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam), जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises), ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) के शेयर निवेशकों की झोली भर सकते हैं।

    अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी विल्मर को शॉर्ट टर्म एडिशनल सर्विलांस मैकेनिज्म फ्रेमवर्क से बाहर कर दिया गया है। इससे अब इन शेयरों में काफी तेजी आने की उम्मीद है। इन शेयरों को नौ मार्च को इस लिस्ट में डाला गया था जिसके बाद इनमें 11 फीसदी तक गिरावट आई है। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस की सहयोगी कंपनी Infosys Finacle ने एबीएन एमरो के कॉरपोरेट कस्टमर्स के लिए लिक्विडिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशन लागू किया है। वोल्टास को 1770 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। सरकारी कंपनी रेल विकास निगम 111.85 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए एल1 बनकर उभरी है।

    किन शेयरों में रहेगा उतार-चढ़ाव


    मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential), डीएलएफ (DLF), टाइटन (Titan), इंडियन होटल्स (Indian Hotels) और डाबर इंडिया (Dabur India) के शेयरों में शुक्रवार को तेजी आ सकती है। दूसरी ओर जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies), जेबीएम ऑटो (JBM Auto), फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables), आइनॉक्स विंड (Inox Wind) और केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Construction) के शेयरों में गिरावट की आशंका है।

    बाजार का हाल


    घरेलू शेयर बाजारों में पिछले पांच दिन से जारी गिरावट पर गुरुवार को विराम लगा और कारोबार के अंतिम घंटे में बैंक, ऊर्जा तथा वित्तीय शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 78 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ। हालांकि, स्विट्जरलैंड की फाइनेंशियल कंपनी क्रेडिट सुइस को लेकर चिंता तथा अमेरिका में दो बैंकों के विफल होने से वैश्विक बैंकिंग प्रणाली को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं। सेंसेक्स 57,634.84 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 17 लाभ में रहे। इसी तरह, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.45 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,985.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 लाभ में रहे।

    उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार के ज्यादातर समय दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। लेकिन अंतिम घड़ी में लिवाली से बढ़त में बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में नेस्ले इंडिया सबसे ज्यादा 2.54 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक और रिलायंस नुकसान में रहे। इनमें 3.31 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.