लकड़ी लेने जंगल गए तीन ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला

Updated on 12-08-2024 02:27 PM

कोरबा। करतला के जंगल में जलाऊ लकड़ी संग्रहित करने गए तीन ग्रामीणों पर दो भालूओं ने हमला कर दिया। एक ग्रामीण को बुरी तरह घायल कर दिया और दो को मामूली चोंट आई। तीनों को संजीवनी 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे इलाज के लिए सिम्स में रेफर किया गया है।

रविवार को ग्राम करताला निवासी नैहर यादव (55), चैतराम यादव (52) व बीपत श्रीवास (37) निकटवर्ती जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे। इस दौरान उनका सामना दो भालुओं से हो गया और उनपर हमला कर घायल कर दिया। भालुओं ने नैहर के सिर हाथ और पैर को नोच डाला है।

वहीं बीच बचाव में आए बीपत और चैतराम भी जख्मी कर दिया। तीन ग्रामीण के चिल्लाने से निकट खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। अधिक संख्या में लोगों इकट्ठा होते देख भालू जंगल की ओर भाग गए।

ग्रामीणों की सहायता से संजीवनी 108 व 112 को सूचना दी गई। रास्ता दुर्गम होने की वजह से वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकता था। चालक प्रेम शंकर ईएमटी राजकिशोर ,112 चालक अजय श्रीवास और आरक्षक राजेंद्र गवेल ने बड़ी सूझबूझ से दिखाई, घायलों दो किलोमीटर लकडी के पटरा के सहारे ढोकर वाहन तक लाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.