ठगों ने DM का मोबाइल ही हैक कर लिया, सरकारी नौकरी के नाम पर ऐंठ लिए 4 लाख
Updated on
13-02-2024 12:43 PM
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में शातिर साइबर ठगों द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस महानिरीक्षक के सचिव का सरकारी मोबाइल फोन हैक कर उससे नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों की ऐसी हरकत से अफसर भी हैरान हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों को जल्द ही शिकंजे में लेने की तैयारी है।साइबर ठगों का शिकार बना मऊ का बेरोजगार युवक लाल बहादुर निषाद नौकरी के लिए जिलाधिकारी के पास पहुंचा तो उनका माथा चकरा गया। जांच में पता चला कि जिलाधिकारी के सरकारी नंबर 9454417523 को हैक कर साइबर ठगों ने लाल बहादुर को फोन किया था।