‘आसमान में बरसने नहीं गरजने वाले बादल’, सूख रही धान की फसल और खेतों में पड़ी दरारें

Updated on 26-07-2023 01:29 PM
गोपालगंजः पूरे बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूखे के अभाव में अब खेतों में खड़ी फसले भी सूखने लगी है। उत्तर बिहार में भी सूखे के हालात हैं। गोपालगंज में बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं। गोपालगंज में महज कुछ फ़ीसदी ही धान की रोपनी हुई है। लेकिन यह फसल भी पानी के अभाव में खेतों में पीली पड़ने लगी है। खेतों में खड़ी धान की फसलें सूख रही है। खेतों में पड़ती दरारें किसानों के चेहरे पर पड़ी झुर्रियों से ज्यादा गहरी नहीं है। लेकिन खेतों में दरारें अब ज्यादा चौड़ी होने लगी है।

​किसानों की उम्मीद भी टूटने लगी

किसान रोज आसमान की तरफ टकटकी लगाए इस उम्मीद में बैठे हैं कि शायद आज भी बारिश हो जाए तो उनकी यह फसल बच जाए। रोज एक एक दिन बारिश के बिना बीत रहे है। वैसे वैसे किसानों की उम्मीद भी टूटने लगी है।

​धान की रोपनी के बाद अब खेत सूखने लगे​

गोपालगंज शहर से महज कुछ दूरी पर है बहोरा टोला। इस गांव के 72 वर्षीय किसान मोहम्मद कासिम ने बताया कि उन्होंने इस साल भी 9 कट्ठे में धान की खेती की है। वह मजदूरी करते हैं और जो पैसा उन्हें मजदूरी में मिलता है। उस पैसे को उन्होंने खेती में लगा दी। बारिश अच्छी हुई थी। उन्होंने रोपनी भी कर लिया है। लेकिन अब बारिश के अभाव में खेतो में दरारें पड़ने लगी है। नमी कम होने से खेत सूखने लगे है।

​किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए

बुजुर्ग मोहम्मद कासिम जैसे सैकड़ों किसान रोज अपने खेतों में बैठकर आसमान की ओर टकटकी लगाए देखते हैं। शायद अब भी बारिश हो जाए तो उनके खेतों में खड़ी फसलें लहलहा उठे। मोहम्मद कासिम की तरह गोपालगंज के सैकड़ो किसानों ने भी खेती की है। उन्हें भी उम्मीद है की समय पर बारिश हो जायगी तो उनकी फसल बच जाएगी।

​पिछले साल भी किसानों को हुआ था नुकसान

पिछले साल भी मौसम की मार से किसान बेजार हो गए थे। इस बार भी पानी के अभाव में किसानों की फसल बर्बाद होने का संकट गहरा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में झमाझम बारिश होने की पूर्वानुमान जरूर किया है। लेकिन अब यह देखना होगा की यह पूर्वानुमान कितना सटीक साबित होता है।

किसान रोज आसमान की तरफ टकटकी लगाए इस उम्मीद में बैठे हैं कि शायद आज भी बारिश हो जाए तो उनकी यह फसल बच जाए। रोज एक एक दिन बारिश के बिना बीत रहे है। वैसे वैसे किसानों की उम्मीद भी टूटने लगी है।

​धान की रोपनी के बाद अब खेत सूखने लगे​

​किसानों की उम्मीद भी टूटने लगी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.