त्योहारों से पहले टिकटों की मारामारी, ट्रेनों में सीट नहीं तो फ्लाइट टिकट 3 गुना हुआ महंगा

Updated on 13-09-2022 06:51 PM

पर्व-त्योहार आते ही विमानों का किराया सातवें आसमान पर पहुंचने लगा है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण दिवाली और छठ के आसपास विमान किराये में भारी वृद्धि देखी जा रही है। सबसे ज्यादा असर दिल्ली-पटना रूट पर दिख रहा है। इस रूट पर विमान किराया लगभग तीन गुना महंगा हो गया है। दिल्ली से पटना के बीच 22 अक्तूबर को इंडिगो के विमान का किराया लगभग 15 हजार है।

दरअसल, 24 अक्तूबर को दीपावली है और इसके छह दिन बाद छठ का पहला अर्घ्य है। ऐसे में टिकटों की मांग बढ़ने से किराये में बेतहाशा वृद्धि हुई है। ट्रेन में टिकटों का टोटा किराये में यह उछाल हर रूट पर है। दरअसल, पटना आने वाली लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का भारी टोटा है। जहां टिकट उपलब्ध भी है, वहां भारी वेटिंग है।

हवाई टिकट सेवा प्रदान करने वाले ऐप पर दिए किराये पर नजर डालें तो 22 अक्तूबर को दिल्ली से पटना आने वाले सभी विमानों का किराया 11 हजार से ऊपर पहुंच गया है। इस दिन सबसे कम 11 हजार 940 रुपये किराया विस्तारा की दिल्ली-पटना फ्लाइट में है। एयर इंडिया के दिल्ली-पटना विमान में 12 हजार 885 रुपये किराया है। वहीं, 19 अक्तूबर का किराया दिल्ली-पटना रूट पर 6500 से 7500 के बीच है। बाकी दिनों में इस रूट पर किराया 5100 के आसपास रहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.