बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कटेंगे कई दिग्गजों के टिकट, जयपुर की इन 6 सीटों पर वसुंधरा समर्थकों को लगेगा तगड़ा झटका

Updated on 12-10-2023 01:14 PM
राजस्थान चुनाव / जयपुर : जयपुर जिले में (नए जिलों के गठन से पहले के हिसाब से) कुल 19 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 8 सीटें जयपुर शहरी क्षेत्र में आती है। इस आठों सीटों पर बीजेपी नए चेहरों को अवसर दे सकती है। पार्टी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में विद्याधर नगर और झोटवाड़ा सीट पर पूर्व प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया। विद्याधर नगर से पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद और मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी के स्थान पर सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया है। उधर झोटवाड़ा में पूर्व मंत्री राजपाल सिंह के स्थान पर लोकसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इन दो मजबूत सीटों पर नए प्रत्याशियों को मौका देने के बाद जयपुर शहर की 6 अन्य सीटों के प्रत्याशियों की चिंता भी बढ़ गई है क्योंकि उन सीटों पर भी नए उम्मीदवारों को उतारे जाने की प्रबल संभावनाएं हैं।

राजे समर्थक लाहोटी असमंजस की स्थिति में

सांगानेर विधानसभा सीट से वर्तमान में अशोक लाहोटी विधायक हैं। वे वसुंधरा राजे समर्थक माने जाते हैं। पूर्व में लाहोटी सिविल लाइंस विधानसभा सीट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन प्रताप सिंह खाचरियावास के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पिछले चुनावों में भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली सीट से लाहोटी को मौका मिला तो वे चुनाव जीत गए। जिस तरह से पार्टी ने जयपुर की दो मजबूत सीटों पर प्रत्याशी बदले। अब सांगानेर सीट पर भी प्रत्याशी बदले जाने की चर्चाओं ने लाहोटी को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है।

विष्णु लाटा, गोपाल शर्मा सहित कई मजबूत दावेदार

सांगानेर विधानसभा सीट पर बीजेपी के कई दावेदार हैं। जैसा कि बीजेपी ने प्रत्याशी बदलने का मन बना लिया है तो पूर्व महापौर विष्णु लाटा और वरिष्ठ पत्रकार रहे गोपाल शर्मा की उम्मीदें बढ़ गई है। गोपाल शर्मा ने पिछले लोकसभा चुनावों में भी टिकट की दावेदारी जताई थी। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा संघ के काफी नजदीकी हैं। ऐसे में उन्हें टिकट दिए जाने की संभावना है। जयपुर नगर निगम के पूर्व महापौर रहे विष्णु लाटा भी टिकट की आस में हैं। उधर जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी को भी सांगानेर से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं हैं।

मोहनलाल गुप्ता और सुरेंद्र पारीक का भी कट सकता टिकट

जयपुर शहर के परकोटे की दो विधानसभा सीटों हवामहल और किशनपोल से भी प्रत्याशी बदले जाने की चर्चाएं हैं। किशनपोल से मोहनलाल गुप्ता पूर्व में विधायक रहे हैं। पिछले चुनाव में गुप्ता चुनाव हार गए थे। इसी तरह हवामहल सीट पर भी पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक के स्थान पर पार्टी नया चेहरा ढूंढ रही है। चूंकि इन दोनों सीटों मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में पार्टी हिंदूवादी छवि के मजबूत प्रत्याशी की तलाश कर रही है ताकि वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके।

परनामी के स्थान पर रवि नैयर मजबूत दावेदार

आदर्श नगर विधानसभा सीट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी पिछला चुनाव हार गए थे। परनामी वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थकों में गिने जाते हैं। इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। आदर्श नगर में हिन्दुवादी छवि और पंजाबी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रवि नैयर का नाम पर चर्चाएं चल रही है। समाजसेवी के रूप में रवि नैयर बना नाम है। राजापार्क और आदर्श नगर में पंजाबी समाज के हजारों परिवारों में नैयर की अच्छी पकड़ है।

सिविल लाइंस में मजबूत प्रत्याशी की तलाश

सिविल लाइंस विधानसभा सीट पर बीजेपी मजबूत प्रत्याशी की तलाश में जुटी है। पूर्व में इस सीट अरुण चतुर्वेदी विधायक रह चुके हैं। चतुर्वेदी ने वर्ष 2013 के चुनाव में मोदी लहर के दौरान प्रताप सिंह खाचरियावास को हराया था लेकिन वर्ष 2018 के चुनाव में खाचरियावास ने चतुर्वेदी को 18078 वोटों से हराकर हिसाब चुकता कर दिया। सिविल लाइंस से कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास मजबूत नेता हैं। ऐसे में बीजेपी जयपुर शहर के किसी ऐसे बड़े नेता को चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही है जो खाचरियावास को पटखनी दे सके।

लगातार 4 बार जीतने वाले सराफ का टिकट भी संकट में

बीजेपी के टिकट बदलने के संकेतों के बाद मालवीय नगर की सीट पर भी कालीचरण सराफ के टिकट पर भी संशय बना हुआ है। हालांकि सराफ मजबूत प्रत्याशी हैं और लगातार चार बार चुनाव जीते हुए हैं लेकिन मालवीय नगर सीट से इस बार सुमन शर्मा या अन्य किसी नेता को टिकट दिए जाने की संभावना हैं। बताया जा रहा है आगामी दो तीन दिन में बीजेपी अपनी दूसरी सूची जारी करने वाली है। रिपोर्ट - रामस्वरूप लामरोड़


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.