वृक्षों को बांधा रक्षा सूत्र, पर्यावरण सहेजने का लिया संकल्प

Updated on 21-07-2025 01:01 PM

भिलाई।  पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए बी. एस.पी शिक्षा विभाग की ओर से एनसीसी ईको क्लब और स्काउट गाइड जिला संघ भिलाई की ओर से भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ में मुख्य अतिथि एबी श्रीनिवासन जीएम टाउन सर्विसेस और सभी अतिथियों ने वृक्षों की पूजा की। तत्पश्चात् विद्यालय के सभी ईको क्लब  प्रभारियों को बैज प्रदान किया गया।

विद्यालय की व्याख्याता निशि शिवप्पा ने इको क्लब का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एन. के जैन जीएम, हार्टीकल्चर ने विद्यार्थियों को वृक्षों एवं पर्यावरण की रक्षा से संबंधित शपथ दिलवाई।

मुख्य अतिथि ए.बी श्रीनिवास ने अपने उद्बोधन में भिलाई बिरादरी की बीएसपी के पर्यावरण के प्रति संवेदना और समर्पण को आज की जरूरत बताया। उन्होंने विद्यालय के ईको क्लब के कार्यों की सराहना की। प्राचार्य  विजय सिंह पवार ने अपने उद्बोधन मे विद्यालय में एनसीसी और ईको क्लब, स्काउट गाइड के द्वारा वर्ष भर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

तत्पश्चात विद्यालय के गार्डन में अनेक प्रकार के पौधे लगाए गये। पौधों की रक्षा के लिए रक्षा सूत्र भी प्राचार्य तथा छात्रों द्वारा बांधा गया।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के अलावा, डीओसी स्काउट सत्यनारायण साहू, गाइड-कीर्तिलता देशमुख एवं डीटीसी डॉ. शीतल चंद्र शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुनीता अनिल ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.