45 दिनों में 5-6 बार ही कैमरे में कैद हुआ बाघ, अब तक इंसान सहित 30 मवेशियों का कर चुका है शिकार

Updated on 24-07-2023 04:09 PM

इंदौर। बाघ का मूवमेंट पता लगाने के लिए वन विभाग अब जंगल छानने में लगा है। बीते 45 दिनों में बार-बार ट्रैप कैमरे की लोकेशन बदलना पड़ रही है। इसके बावजूद बाघ की हलचल महज 5-6 बार कैमरे में कैद हो पाई है। वन अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं कि बाघ एक जगह जाकर ठहर चुका है। महू रेंज में आने वाले वनक्षेत्र में पंजों और नाखूनों के निशान मिले हैं।


आबादी वाले इलाके की तरफ कई दिनों से बाघ ने रूख नहीं किया है। इसके चलते अंदाजा लगाया है कि बाघ को पर्याप्त भोजन और पानी उपलब्ध है। अधिकारियों के मुताबिक बाघ भले ही जंगल में शिकार कर रहा है, लेकिन ग्रामीणों के मवेशियों को नहीं मारा है। हालांकि वन विभाग मुख्यालय से शिकारियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

इंसान सहित 30 मवेशियों किया शिकार

5 मई से इंदौर वनमंडल के महू और मानपुर के जंगलों में बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। अब तक बुजुर्ग के अलावा तीस से अधिक पशु व मवेशियों का शिकार हो चुका है। इससे दोनों वनक्षेत्रों में आने वाले गांव में दहशत बनी है। लोगों ने रात में अकेले निकलना बंद कर दिया है। बच्चें भी जंगल की तरफ नहीं जा रहे हैं। मानपुर से दोबारा महू के जंगलों में आने के बाद बाघ ने जगह नहीं बदली है। बड़गौदा-छोटी जाम, बड़ी जाम, मलेंडी के आसपास ही बाघ की मौजूदगी दिखी है।


गांव में आकर नहीं किया शिकार

10 जून के बाद लगातार वन विभाग बाघ की हलचल जानने के लिए नाइट विजन व टैप कैमरे की लोकेशन बदलने में लगा है। कम से कम तीन कैमरों को जंगल में लगा रखा है। फिलहाल कई दिनों से बाघ ने गांव की तरफ आकर कोई मवेशी का शिकार नहीं किया है। अफसर अब अंदाजा लगा रहे हैं कि जंगल वापस अपनी पुरानी टेरटरी में जा चुका है। यह वजह है कि वनकर्मियों को भी सावधानी से जंगल का निरीक्षण करने की सलाह दी है। ग्रामीणों को गांव में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने को बोला है।


कई दिनों से कैमरों में नहीं हुआ कैद

डीएफओ नरेंद्र पंडवा का कहना है कि बाघ की मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। मगर, कई दिनों से कैमरों में कैद नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि उसे भोजन और पानी के लिए उचित मात्रा मिल चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.